उदयपुर: घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, जाते समय बकरा भी चुरा ले गए आरोपी - udaipur woman gangraped at home accused steal goat
उदयपुर: घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, जाते समय बकरा भी चुरा ले गए आरोपी उदयपुर जिले में एक महिला के घर में घुसकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और जाते समय उसका बकरा भी चुरा लिया समय कम है? जानिए मुख्य बातें और खबर…

सौजन्य से:- Jagran
उदयपुर: घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, जाते समय बकरा भी चुरा ले गए आरोपी
उदयपुर जिले में एक महिला के घर में घुसकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और जाते समय उसका बकरा भी चुरा लिया
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उदयपुर। उदयपुर जिले में घर में घुसकर अकेली रह रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही तीन युवकों पर रात में घर में जबरन घुसने, बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
वारदात के बाद आरोपी आंगन में बंधा बकरा भी लेकर फरार हो गए।
रात 2 बजे घर में घुसने का आरोप
पुलिस के अनुसार महिला घर में अकेली रहती है। शिकायत में उसने बताया कि तीनों आरोपी रात करीब 2 बजे घर में घुसे और उसे डराते-धमकाते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
जाते समय आरोपियों ने आंगन में बंधा बकरा भी चुरा लिया। महिला ने रविवार को थाने पहुंचकर तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य
डीएसपी अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले में एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं।
फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- जालौन में पिता की हैवानियत, बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, दादा के साथ कोतवाली पहुंच बताई करतूत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


