जयपुर में UGC-NET की पुन: परीक्षा कल से, 3,733 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, जानिए कहां-कहां बने हैं परीक्षा केंद्र
जयपुर में UGC-NET की पुन: परीक्षा कल से, 3,733 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, जानिए कहां-कहां बने हैं परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों के लिए पानी, एंबुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था, सभी कंप्यूटर-सर्वर की जांच होगी. Published : Septe…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में UGC-NET की पुन: परीक्षा कल से, 3,733 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, जानिए कहां-कहां बने हैं परीक्षा केंद्र
अभ्यर्थियों के लिए पानी, एंबुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था, सभी कंप्यूटर-सर्वर की जांच होगी.
Published : September 8, 2026 at 9:04 PM IST
जयपुर: यूजीसी-नेट जून-2026 की पुनः परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए जयपुर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जयपुर में परीक्षा 9 और 10 सितंबर को आयोजित होगी. प्रथम पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. जयपुर में कुल 3 परीक्षा केंद्रों पर 3,733 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.
तीन केंद्रों पर 3733 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा: जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, कूकस में 1,805, श्री बालाजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बेनाड़ रोड में 1,578 और अलंकार महिला पी.जी. महाविद्यालय, सिरसी रोड में 350 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे
पुलिस से लेकर इंटरनेट तक पुख्ता इंतजाम: जिला कलेक्टर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. परीक्षा से एक दिन पहले प्रत्येक केंद्र पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी. कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर, नेटवर्क और परीक्षा सामग्री को अनाधिकृत पहुंच व छेड़छाड़ से सुरक्षित रखने के लिए साइबर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
परीक्षा केंद्रों पर रहेंगी ये सुविधाएं: जिला कलेक्टर के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों और अभिभावकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को परीक्षा अवधि में खुला रखने, एंबुलेंस और चिकित्सा दल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं. सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग को परीक्षा से पहले सभी कंप्यूटर, सर्वर लोड और तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर निर्बाध इंटरनेट आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है.
इसके लिए पुलिस विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, विद्युत निरीक्षणालय और सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग सहित संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
पढ़ें: युवाओं ने प्रदर्शन कर उठाई फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा को स्थगित करने की मांग
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


