होम›क्राइम›राजस्थान के सरकारी स्कूल में ड्यूटी के दौरान ही सोते दिखे प्रिंसिपल? VIDEO वायरल
क्राइम

राजस्थान के सरकारी स्कूल में ड्यूटी के दौरान ही सोते दिखे प्रिंसिपल? VIDEO वायरल

राजस्थान के सरकारी स्कूल में ड्यूटी के दौरान ही सोते दिखे प्रिंसिपल? VIDEO वायरल करौली के सरकारी स्कूल में क्लास के समय में एक शख्स सोता दिख रहा है। इसका वीडियो वायरल है। शख्स के प्रिंसिपल होने का दावा किया जा रहा है। सो…

Hindustan के अनुसार2 अक्टूबर 2026 को 07:04 am बजे
राजस्थान के सरकारी स्कूल में ड्यूटी के दौरान ही सोते दिखे प्रिंसिपल? VIDEO वायरल

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान के सरकारी स्कूल में ड्यूटी के दौरान ही सोते दिखे प्रिंसिपल? VIDEO वायरल

करौली के सरकारी स्कूल में क्लास के समय में एक शख्स सोता दिख रहा है। इसका वीडियो वायरल है। शख्स के प्रिंसिपल होने का दावा किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल कथित तौर पर स्कूल में जमीन पर ही गहरी नींद में सोते नजर आ रहे हैं। वीडियो ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर एकबार फिर लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर सख्त टिप्पणियां कर रहे हैं।

राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम में स्थित भंडारी अंदरूनी का बताया जा रहा है। एनडीटीवी के मुताबिक, वायरल वीडियो पर कहा जा रहा है कि सोता दिख रहा शख्स राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का प्रिंसिपल है। शख्स की पहचान डयोडीराम मीणा के रूप में हुई है।

फिलहाल स्पष्टीकरण नहीं आया है

वीडियो किस तारीख का है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय शिक्षा विभाग ने इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं स्कूल के अधिकारियों ने वीडियो पर सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। लाइव हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो के जरिए किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करता है।

छात्राओं संग नहाते दिखा था प्रिंसिपल

वहीं इससे पहले अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का नाबालिग छात्राओं के साथ बांध में नहाने का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते हीशिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मामले को लेकर काफी बवाल होने के बाद प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया था। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ये एक्शन लिया था।

ग्रामीणों ने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्कूल पहुंचकर विरोध जताया था और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए थे। शुरुआती जांच में सामने आया था कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद प्रिसिंपल करीब 200 छात्र-छात्राओं को बांध पर लेकर गए थे। इस दौरान साथ में कोई महिला शिक्षक भी मौजूद नहीं थी। प्रिंसिपल पर छात्राओं को गोद में उठाने का भी आरोप लगा था। छात्राओं के अभिभावकों ने इस हरकत पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई थी।

छात्रों से ही उठवाए बर्तन

इससे पहले नागौर जिले के एक सरकारी स्कूल से एक गंभीर मामला सामने आया था। यहां कथित तौर पर छोटे बच्चों से मिड-डे मील के बर्तन उठवाए गए थे और साथ ही धुलवाए भी गए थे। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसके बाद सरकारी स्कूलों में स्कूल की व्यवस्था को लेकर तरह-तरह के सवाल किए गए थे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें