उदयपुर में मेडिकल शॉप में लगी आग-VIDEO: 15 मिनट में पूरी दुकान में फैली लपटें; 8 लाख रुपए से ज्यादा की दवाइयां जलीं - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Medical Shop Fire | Sector 14 Pharmacy Blaze News उदयपुर में मेडिकल शॉप में लगी आग-VIDEO:15 मिनट में पूरी दुकान में फैली लपटें; 8 लाख रुपए से ज्यादा की दवाइयां जलीं -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Medical Shop Fire | Sector 14 Pharmacy Blaze News
उदयपुर में मेडिकल शॉप में लगी आग-VIDEO:15 मिनट में पूरी दुकान में फैली लपटें; 8 लाख रुपए से ज्यादा की दवाइयां जलीं
- कॉपी लिंक
उदयपुर शहर में मंगलवार रात राजस्थान हॉस्पिटल के पास स्थित मेडिकल शॉप में आग लग गई। कुछ मिनटों में ही आग की लपटें पूरी दुकान में फैल गई। करीब 20 मिनट तक आग धधकती रही, जिसमें करीब 8 लाख रुपए की दवाइयां जल गई।
आग की लपटों को देखकर आस-पास रहने वाले लोग भी डर गए और घरों से बाहर आ गए। लोगों ने आग का वीडियो भी बनाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
मेडिकल शॉप में आग की 3 PHOTOS
महज 10 से 15 मिनट में पूरा सामान जला
सेक्टर 14 में लक्ष्मीलाल गुर्जर पुत्र नारायण लाल गुर्जर की 'सोनल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट' नाम की शॉप है, जिसमें आग लगी। लक्ष्मीलाल ने बताया कि देर रात करीब एक बजे दुकान के पास स्थित घरों के लोग बाहर घूम रहे थे।
उन्होंने आग देखकर सूचना दी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि महज 10 से 15 मिनट में 8 लाख रुपए की दवाइयां और इक्विपमेंट्स जल गए। पूरा सामान जल गया।
20 मिनट में आग पर काबू पाया
सूचना पर नगर निगम के सीएफओ बाबूलाल चौधरी और गोवर्धनविलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीएफओ ने बताया कि 20 मिनट में आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में लाइट के स्विच या वायर से शॉर्ट सर्किट होने से आग लगना सामने आ रहा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सीमा पार से ड्रोन में आ रहे ड्रग्स और हथियार: राजस्थान पुलिस के लिए नई चुनौती, एडीजीपी दिनेश ने बताया प्लान

जिस थाने में की नौकरी, वहीं की पुलिस ने सांसद को जबरन उठाया, उम्मेदाराम बेनीवाल के साथ दिल्ली में ये क्या हुआ?

उदयपुर में मेडिकल शॉप में लगी आग: 15 मिनट में पूरी दुकान में फैली, 8 लाख रुपए से ज्यादा की दवाइयां जलीं - Udaipur News


