होम›क्राइम›उदयपुर में मेडिकल शॉप में लगी आग: 15 मिनट में पूरी दुकान में फैली, 8 लाख रुपए से ज्यादा की दवाइयां जलीं - Udaipur News
क्राइम

उदयपुर में मेडिकल शॉप में लगी आग: 15 मिनट में पूरी दुकान में फैली, 8 लाख रुपए से ज्यादा की दवाइयां जलीं - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Medical Shop Fire | Sector 14 Pharmacy Blaze News उदयपुर में मेडिकल शॉप में लगी आग:15 मिनट में पूरी दुकान में फैली, 8 लाख रुपए से ज्यादा की दवाइयां जलीं - कॉपी लिंक उद…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 07:04 am बजे
उदयपुर में मेडिकल शॉप में लगी आग:  15 मिनट में पूरी दुकान में फैली, 8 लाख रुपए से ज्यादा की दवाइयां जलीं - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Medical Shop Fire | Sector 14 Pharmacy Blaze News

उदयपुर में मेडिकल शॉप में लगी आग:15 मिनट में पूरी दुकान में फैली, 8 लाख रुपए से ज्यादा की दवाइयां जलीं

- कॉपी लिंक

उदयपुर के सेक्टर 14 इलाके में एक मेडिकल शॉप में आग लग गई। देखते ही देखते कुछ मिनटों में आग पूरी तरह दुकान में फैल गई।

सूचना पर नगर निगम की 1 फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। घटना मंगलवार देर रात राजस्थान हॉस्पिटल के पास करीब 1 बजे की है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

आग से 8 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की दवाइयां और इक्यूप्मेंट जल गए। मेडिकल शॉप के आस-पास कई घर, रेस्टारेंट और दुकानें भी थीं, ऐसे में वक्त रहते आग पर काबू पा लेने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अचानक आग की लपटों से दुकान के आस-पास रहने वाले घर में लोग घबरा गए।

मेडिकल शॉप में आग की 3 PHOTOS

नगर निगम के सीएफओ बाबूलाल चौधरी ने बताया कि देर रात को दुकान में आग की सूचना मिली। इस पर दमकल वाहन मौके पर भेजा गया। सोनल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट नामक शॉप लक्ष्मीलाल गुर्जर पिता नारायण लाल गुर्जर की है।

लक्ष्मीलाल ने बताया कि देर रात को आसपास के घरों के बाहर से गुजर रहे लोगों ने आग की लपटे देखकर सूचना दी थी। अचानक आग इतनी तेजी से फैली कि महज 10 से 15 मिनट में आग पूरी तरह फैल गई।

जानकारी मिलने पर गोवर्धनविलास थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना किया। आग लगने के पीछे वजह दुकान में लाइट के स्वीच या वायर से शॉर्ट सर्किट होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें