जयपुर: VIDEO: निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कसी, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी निकालेगी हिसाब मांगो रैली, देखिए ये खास रिपोर्ट
जयपुर: जयपुर शहर जिला कांग्रेस समिति 10 अगस्त को सुबह जयपुर नगर निगम के खिलाफ हिसाब मांगो रैली आयोजित करेगी. रैली में नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार, करों के नाम पर लूटपाट ऊपर से शहर की बदहाली और आम नागरिकों की लगातार बढ़त…

सौजन्य से:- First India News
जयपुर: जयपुर शहर जिला कांग्रेस समिति 10 अगस्त को सुबह जयपुर नगर निगम के खिलाफ हिसाब मांगो रैली आयोजित करेगी. रैली में नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार, करों के नाम पर लूटपाट ऊपर से शहर की बदहाली और आम नागरिकों की लगातार बढ़ती समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी.
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि हिसाब मांगो रैली के लिए कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता, आम नागरिक और प्रमुख नेता गण, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, निवर्तमान पार्षद सुबह 10 बजे नेहरू प्लेस, टोंक रोड पर एकत्रित होंगे. फिर वहां से जुलूस के रूप में रवाना होंगे. जयपुर नगर निगम पहुँचकर उसका घेराव करेंगे.
प्रदर्शन में मुख्य रूप से ये मुद्दे उठाए जाएंगे:
-सड़कों और फुटपाथों पर बढ़ता अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग
- शहर भर में टूटी-फूटी सड़कें और गड्ढे
-सीवरेज व्यवस्था की बदहाली और जाम नाले, बंद रोड लाइट्स
-निगम के में फैला आकंठ भ्रष्टाचार
-कर वसूली के नाम पर की जा रही लूटपाट, जबकि मूलभूत सेवाएं न के बराबर
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि नगर निगम ने शहर को पूरी तरह बदहाल कर दिया है. अतिक्रमण बढ़ रहा है. सड़कें टूट रही हैं. सीवरेज सड़ रहा है, हर तरफ़ अंधकार है और कर के नाम पर सिर्फ वसूली हो रही है. आम आदमी परेशान है, लेकिन प्रशासन सोया हुआ है. अब हिसाब मांगने का समय आ गया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


