जयपुर VIDEO: सरकारी सड़क की रातोंरात खुदाई, खोह नागोरियान पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, देखिए ये खास रिपोर्ट
जयपुर (सत्यनारायण शर्मा) : राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में कुछ लोगो ने सरकारी सड़क को खोद डाला. खोह नागोरियान थाने से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर बनी इस सड़क को जब सुबह लोगो ने टूटी हुई देखी तो वे भी सोच में…

सौजन्य से:- First India News
जयपुर (सत्यनारायण शर्मा) : राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में कुछ लोगो ने सरकारी सड़क को खोद डाला. खोह नागोरियान थाने से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर बनी इस सड़क को जब सुबह लोगो ने टूटी हुई देखी तो वे भी सोच में पड़ गए कि जिस सड़क पर वे चलकर बीती रात अपने घर पहुंचे थे. उस सड़क को रातोंरात किसने तोड़ दिया.
पुलिस की नाक के नीचे खोद डाली सड़क
-JNU रोड से लुनियावास सहित कई इलाकों की टूटी कनेक्टिविटी
-टूटी हुई सड़क को देख लोगो के उड़े होश
-सड़क टूटने के कारण परेशान हो रहे हजारों वाहन चालक
-रातोरात जेसीबी से खोदी गई सड़क
-खोह नागोरियान थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगा सवालिया निशान
-किसने पहुंचाया सरकारी संपत्ति को नुकसान
-क्या सड़क पर कब्जा करना चाहते है बदमाश
राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में कुछ बदमाशो ने बीती रात जेसीबी और अन्य मशीनों से सड़क ही उधाद डाली. बदमाशो ने करीब 500 मीटर तक की सड़क को तोड़ दिया और इसके बाद बिजली के पोल उखाड़ कर सड़क के बीचों बीच डाल दिए. सुबह जब ट्रैफिक शुरू हुआ तो उधड़ी सड़क देख लोगो के होश उड़ गए और करीब चार किलोमीटर तक दूसरा रास्ता पकड़ लोग अपने गंतव्य स्थल तक पहुंच सके. हालात ये हो गई की गंभीर मरीजों को भी एम्बुलेंस से दूसरों रास्तों से अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन हद तो तब हो गई जब घटना के इतने समय बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचने की जहमत नही उठाई. और लोग यूं ही परेशान होते रहे. लोगों की माने तो तोड़ी गई सड़क के दोनो तरफ किसी बद्री सिंह नामक व्यक्ति की जमीन है. और उसने ही अपने आदमियों से इस सरकारी सड़क को तुड़वाया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


