होम›शिक्षा-करियर›कोटा में पहले भाभी पार्षद रही, अब ननद बनेंगी मेयर: बूंदी के पूर्व विधायक समधी, 1 करोड़ संपत्ति; जानिए कौन हैं अनुसुईया - Kota News
शिक्षा-करियर

कोटा में पहले भाभी पार्षद रही, अब ननद बनेंगी मेयर: बूंदी के पूर्व विधायक समधी, 1 करोड़ संपत्ति; जानिए कौन हैं अनुसुईया - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Mayor Election | Anasuiya Goswami Nominated As BJP Candidate कोटा में पहले भाभी पार्षद रही, अब ननद बनेंगी मेयर:बूंदी के पूर्व विधायक समधी, 1 करोड़ संपत्ति; जानिए कौन हैं अनु…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
कोटा में पहले भाभी पार्षद रही, अब ननद बनेंगी मेयर:  बूंदी के पूर्व विधायक समधी, 1 करोड़ संपत्ति; जानिए कौन हैं अनुसुईया - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Mayor Election | Anasuiya Goswami Nominated As BJP Candidate

कोटा में पहले भाभी पार्षद रही, अब ननद बनेंगी मेयर:बूंदी के पूर्व विधायक समधी, 1 करोड़ संपत्ति; जानिए कौन हैं अनुसुईया

- कॉपी लिंक

कोटा नगर निगम चुनाव में महापौर के लिए वार्ड-98 से पार्षद का चुनाव जीती अनुसुईया गोस्वामी का नाम फाइनल हो गया है। उनका नामाकंन भी भरवा दिया गया है। ऐसे में अब अनुसुईया गोस्वामी का मेयर बनना तय माना जा रहा है क्योंकि कोटा में बीजेपी बोर्ड बना रही है। ल

बतादें, अनुसुईया गोस्वामी सालों पहले केशवपुरा में एक अधिकारी को थप्पड मारकर चर्चा में आई थी। बीजेपी में उन्हें कार्यकर्ता जीजी बाई के नाम से पुकारते हैं।

संगठन में लंबा अनुभव, महिलाओं के बीच मजबूत पकड़

अनुसुईया गोस्वामी का भाजपा संगठन में लंबा इतिहास रहा है। वे राजस्थान भाजपा में पूर्व प्रदेश मंत्री के रूप में राज्य स्तरीय जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। इसके अलावा कोटा में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में उन्होंने लंबे समय तक जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी के अभियानों का नेतृत्व करने का काम किया है। अनुसुईया गोस्वामी का परिवार दशकों से भाजपा की विचारधारा के साथ जुड़ा हुआ है।

पहले भाभी रही है पार्षद

पिछले बोर्ड में उनकी भाभी रेखा गोस्वामी पार्षद रह चुकी हैं, जिससे उनके परिवार की निकाय चुनाव और शहरी राजनीति पर पहले से ही अच्छी समझ है। राजनीतिक रिश्तों की बात करें तो बूंदी के पूर्व विधायक अशोक डोगरा उनके समधी हैं। इस नाते हाड़ौती अंचल के राजनीतिक गलियारों में उनके परिवार की अच्छी-खासी साख और रसूख माना जाता है।

ओम बिरला खेमे की मजबूती और महिला कार्ड

कोटा की राजनीति में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के गुट का खास असर है। अनुसुईया गोस्वामी शुरू से ही बिरला खेमे की बेहद निष्ठावान नेता मानी जाती रही हैं। महिला चेहरा होने के साथ-साथ प्रदेश स्तर का सांगठनिक अनुभव और मजबूत पारिवारिक पृष्ठभूमि उनके पक्ष में सबसे बड़ा समीकरण बनकर उभरा है, जिसके चलते मेयर पद की रेस में उनका पलड़ा सबसे भारी नजर आ रहा है।

सेकेंडरी तक पढ़ी हैं, एक करोड संपत्ति अनुसुईया गोस्वामी सेकेंडरी तक पढ़ी हुई हैं। उनकी कुल संपत्ति एक करोड़ है। अनुसुईया के सामने कांग्रेस ने युवा चेहरा आयुष पारेता को उतारा था। अनुसुईया को 1551 वोट मिले थे जबकि आयुष को 1158 वोट मिले थे। चुनाव जीतने के बाद ही उनका नाम मेयर के लिए चर्चाओं में था। परिवार में चार बच्चे हैं जिनमें बेटियां और एक बेटा है।

---

ये खबर भी पढ़ें…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें