राजस्थान- 10 में से 4 नगर निगमों में निर्दलीय किंगमेकर: पाली-अजमेर के रिजल्ट ने चौंकाया; बीकानेर में कांग्रेस, भीलवाड़ा-उदयपुर में भाजपा बनाएगी मेयर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Nagar Nigam Election Results | Jaipur Bharatpur Vote Count LIVEराजस्थान- 10 में से 4 नगर निगमों में निर्दलीय किंगमेकर:पाली-अजमेर के रिजल्ट ने चौंकाया; बीकानेर में कां…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Nagar Nigam Election Results | Jaipur Bharatpur Vote Count
LIVEराजस्थान- 10 में से 4 नगर निगमों में निर्दलीय किंगमेकर:पाली-अजमेर के रिजल्ट ने चौंकाया; बीकानेर में कांग्रेस, भीलवाड़ा-उदयपुर में भाजपा बनाएगी मेयर
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 10 नगर निगमों के लिए मतगणना जारी है। पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय किंगमेकर रहेंगे। बीकानेर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है।
पाली और अजमेर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं, उदयपुर, भीलवाड़ा में भाजपा मेयर बनाएगी। अलवर, कोटा, जयपुर में भाजपा सबसे बड़ी बनी है। जोधपुर में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर है। भरतपुर में निर्दलीय आगे हैं।
जयपुर में कांग्रेस छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ीं पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल चुनाव हार गई हैं। वार्ड नंबर 110 से चुनाव लड़ीं पूर्व मेयर को कांग्रेस की सुनीता मेठी ने हराया है।
उदयपुर के वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस शहर अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ की पत्नी पूनम कंवर ने भी जीत दर्ज है। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दामाद के भाई आकाश वागरेचा वार्ड नंबर 5 से चुनाव जीत गए हैं।
जयपुर नगर निगम में मेयर की दौड़ की शामिल सुनील कोठारी 900 से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गए है। उन्हें निर्वतमान मेयर कुसुम यादव टिकट काटकर भाजपा ने मैदान में उतारा था। जयपुर के वार्ड 113 से कांग्रेस कैंडिडेट रिकॉर्ड 10014 वोट से जीते हैं।
जोधपुर में बड़े चुनावी उलटफेर में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मेघराज लोहिया ने हराया है। वे पूर्व राज्यमंत्री रहे हैं।
10 नगर निगमों में भरतपुर में सबसे ज्यादा 73.68 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि जोधपुर में 71.95 फीसदी वोटिंग हुई थी।
सबसे पहले देखिए- काउंटिंग से जुड़ी PHOTOS
जयपुर नगर निगम का रिजल्ट
जयपुर में 723 कैंडिडेट में मुकाबला: जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में हुए मतदान की काउंटिंग हो रही है। फिलहाल बीजेपी 32 सीट पर जीत के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस ने 23 और निर्दलीय ने 4 सीट पर जीत दर्ज की है। वार्ड 112 वार्ड से बीजेपी के सुनील कोठारी जीते हैं। कोठारी को मेयर पद के दावेदारों में माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़िए…
जोधपुर नगर निगम का रिजल्ट
जोधपुर में करीबी मुकाबला: जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 वार्डों में 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। सुबह 8 बजे से शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में काउंटिंग हो रही है। इसमें अब तक भाजपा के 44 और कांग्रेस के 43 उम्मीदवार जीते हैं। वहीं अन्य के 10 प्रत्याशी हैं। पूरी खबर पढ़िए…
इन नगर-निगमों की खबरें भी पढ़िए
बीकानेर। कोटा। उदयपुर। अलवर। अजमेर। भरतपुर। पाली। भीलवाड़ा
….
नगर-निगम काउंटिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


