होमबिज़नेसजयपुर: सफल रहा 10वां ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों का सम्मेलन, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और हरित उद्योगों पर बढ़ेगा सहयोग
बिज़नेस

जयपुर: सफल रहा 10वां ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों का सम्मेलन, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और हरित उद्योगों पर बढ़ेगा सहयोग

जयपुर: सफल रहा 10वां ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों का सम्मेलन, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और हरित उद्योगों पर बढ़ेगा सहयोग 10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक के संयुक्त घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाया गया. Published : August…

ETV Bharat के अनुसार7 अगस्त 2026 को 02:15 am बजे
जयपुर: सफल रहा 10वां ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों का सम्मेलन, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और हरित उद्योगों पर बढ़ेगा सहयोग

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर: सफल रहा 10वां ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों का सम्मेलन, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और हरित उद्योगों पर बढ़ेगा सहयोग

10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक के संयुक्त घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाया गया.

Published : August 6, 2026 at 10:36 PM IST

जयपुर: भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता-2026 के तहत राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित 10वां ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों का सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के उद्योग मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया और औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देने के मकसद से कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक का आयोजन 'सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण' थीम पर किया गया, जिसमें नई औद्योगिक क्रांति के लिए ब्रिक्स साझेदारी (PartNIR) को मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा हुई.

सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम 10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक के संयुक्त घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाया जाना रहा. इस घोषणापत्र के माध्यम से ब्रिक्स देशों ने एमएसएमई, फोटोवोल्टिक (सौर ऊर्जा), स्टार्टअप्स और लॉजिस्टिक्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने तथा औद्योगिक विकास को गति देने की सामूहिक प्रतिबद्धता जताई. सदस्य देशों ने माना कि बदलती वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में साझा सहयोग, तकनीकी नवाचार और मजबूत औद्योगिक ढांचे के माध्यम से ही सतत विकास सुनिश्चित किया जा सकता है.

पढ़ें: BRICS Summit 2026: जयपुर बनेगा अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का गवाह, ब्रिक्स देशों के मंत्री करेंगे महामंथन

पीयूष गोयल ने जयपुर को बताया परंपरा और आधुनिक उद्योग का संगम: सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जयपुर में आए सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि यह शहर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक औद्योगिक आकांक्षाओं का अनूठा संगम है. उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में केवल आकांक्षाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक नवाचार और प्रभावी सहयोग में बदलना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों के पास विविध औद्योगिक क्षमताएं और संसाधन हैं. यदि सदस्य देश अपनी पूरक ताकतों का बेहतर उपयोग करें तो आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी और भविष्य के अनुरूप उद्योगों का विकास किया जा सकता है. उन्होंने नई औद्योगिक क्रांति के लिए ब्रिक्स साझेदारी (PartNIR) को इस सहयोग का प्रमुख मंच बताया.

उद्योग सहयोग के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले: भारत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान औद्योगिक सहयोग को संस्थागत रूप देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए. एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएमई वर्किंग ग्रुप के सहयोग फ्रेमवर्क को आगे बढ़ाया गया. इसके साथ ही फोटोवोल्टिक उद्योग पर ब्रिक्स वर्किंग ग्रुप के लिए कार्य-निर्देश (Terms of Reference) और कार्य योजना (Action Plan) को स्वीकार किया गया, जिससे सदस्य देशों के बीच सौर ऊर्जा उद्योग में संगठित सहयोग का रास्ता खुल गया.

ब्रिक्स स्टार्टअप इनोवेशन फंड का प्रस्ताव: भारत ने नवाचार आधारित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स इन्क्यूबेटर नेटवर्क और ब्रिक्स स्टार्टअप इनोवेशन फंड स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा. इस पहल का उद्देश्य स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर सहयोग, निवेश, तकनीकी सहायता और नवाचार के अवसर उपलब्ध कराना है. बैठक में यह भी माना गया कि औद्योगिक विकास के लिए मजबूत ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क बेहद जरूरी है. इस दिशा में जीआईएस आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग, सिटी लॉजिस्टिक्स प्लानिंग और आधुनिक परिवहन प्रणालियों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी. प्रतिनिधियों ने कहा कि बेहतर लॉजिस्टिक्स व्यवस्था से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (ग्लोबल वैल्यू चेन) अधिक मजबूत और प्रभावी बनेगी.

जितिन प्रसाद ने दोहराई भारत की प्रतिबद्धता: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत ब्रिक्स देशों के बीच मजबूत औद्योगिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने सहयोग, नवाचार और आपसी विश्वास को भविष्य के औद्योगिक विकास की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि साझा प्रयासों से अधिक समावेशी, टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी औद्योगिक व्यवस्था विकसित की जा सकती है.

2009 से शुरू हुई यात्रा, अब नई दिशा की ओर: पीयूष गोयल ने कहा कि ब्रिक्स की यात्रा वर्ष 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में आयोजित पहले शिखर सम्मेलन से शुरू हुई थी. उन्होंने वर्ष 2025 में ब्राजील की अध्यक्षता की सराहना करते हुए कहा कि भारत इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए व्यावहारिक परिणामों पर आधारित सहयोग को प्राथमिकता दे रहा है. भारत की अध्यक्षता का उद्देश्य सदस्य देशों के उद्योगों, निवेशकों और नवोन्मेषकों के बीच विश्वास बढ़ाना तथा दीर्घकालिक संस्थागत सहयोग विकसित करना है.

साझा घोषणापत्र में सहयोग की मजबूत प्रतिबद्धता: सम्मेलन में सभी सदस्य देशों ने अपनी औद्योगिक नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य की प्राथमिकताओं को साझा किया. प्रतिनिधियों ने डिजिटल परिवर्तन, तकनीकी नवाचार, हरित उद्योगों, एमएसएमई विकास और समावेशी औद्योगिक वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए साझा रणनीति अपनाने पर सहमति व्यक्त की. सदस्य देशों ने PartNIR को भविष्य में औद्योगिक सहयोग का सबसे महत्वपूर्ण मंच बताते हुए भारत की अध्यक्षता में हुई प्रगति की सराहना की.

7 अगस्त को होगी ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक: भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत अब 7 अगस्त को जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे. बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल सहित सभी ब्रिक्स देशों के व्यापार मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे. बैठक में बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को मजबूत बनाने, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की भूमिका, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने, एमएसएमई की अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भागीदारी बढ़ाने, डिजिटल व्यापार और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच आर्थिक सहयोग को विस्तार देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी. इसके अलावा विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के लिए जयपुर के सिटी पैलेस और हवा महल का सांस्कृतिक भ्रमण भी आयोजित किया जाएगा, जिससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षमता का परिचय विश्व समुदाय को मिलेगा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें