जयपुर में आज से चार दिन ब्रिक्स के 10 देश करेंगे ट्यूरिज्म में सहयोग पर मंथन
जयपुर में आज से चार दिन ब्रिक्स के 10 देश करेंगे ट्यूरिज्म में सहयोग पर मंथन पर्यटन के नजरिया से ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि गुलाबी शहर में जुटेंगे. Published : August 19, 2026 at 10:05 AM IST जयपुर: भारत की ब्रिक्स अध्यक…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में आज से चार दिन ब्रिक्स के 10 देश करेंगे ट्यूरिज्म में सहयोग पर मंथन
पर्यटन के नजरिया से ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि गुलाबी शहर में जुटेंगे.
Published : August 19, 2026 at 10:05 AM IST
जयपुर: भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत जयपुर में आज से 22 अगस्त तक ब्रिक्स पर्यटन से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकें होंगी. चार दिन चलने वाले इस आयोजन में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया समेत ब्रिक्स के 10 सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठकों में पर्यटन सहयोग बढ़ाने, साझा पर्यटन एजेंडे को आगे बढ़ाने और सदस्य देशों के बीच पर्यटन क्षेत्र में नई साझेदारियां विकसित करने पर मंथन होगा.
आयोजन के पहले चरण में 19 और 20 अगस्त को ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह की बैठक होगी. 21 और 22 अगस्त को पहली ब्रिक्स पर्यटन मंत्रिस्तरीय बैठक की जाएगी. पर्यटन कार्य समूह की बैठक में साझा एजेंडे के जीरो ड्राफ्ट पर चर्चा होगी. इसके बाद सदस्य देशों के सुझावों और संशोधनों के आधार पर अंतिम मसौदे को तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा.
This August, Jaipur becomes the meeting ground for the BRICS Tourism Working Group Meeting. 🗓️19–20 August 2026 #BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship pic.twitter.com/afxy9qeuQi
— All India Radio News Trivandrum (@airnews_tvm) August 18, 2026
19 अगस्त को पंजीयन और उद्घाटन सत्र: 19 अगस्त को प्रतिनिधिमंडलों के पंजीयन के बाद समूह फोटो और उद्घाटन सत्र होगा. ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि पर्यटन क्षेत्र में अपनी प्राथमिकताओं और आपसी सहयोग की संभावनाओं को लेकर विचार रखेंगे. जीरो ड्राफ्ट पर चर्चा के बाद द्विपक्षीय बैठकों का दौर चलेगा. इनमें सदस्य देशों के बीच पर्यटन कारोबार, पर्यटक आवागमन, यात्रा सुविधाओं और नए सहयोग की संभावनाओं पर बातचीत होने की संभावना है.
जीरो ड्राफ्ट में इन मुद्दों पर मंथन: ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह की बैठक में जीरो ड्राफ्ट को लेकर व्यापक चर्चा होगी. यह मसौदा ब्रिक्स देशों के साझा पर्यटन एजेंडे का शुरुआती खाका है. सदस्य देश इसके विभिन्न प्रावधानों पर सुझाव और संशोधन रखेंगे. बैठक में पर्यटन क्षेत्र में AI के इस्तेमाल, सतत और जिम्मेदार पर्यटन, पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण जैसे विषय प्रमुख रहेंगे. इसके अलावा ब्रिक्स देशों के बीच पर्यटकों के आवागमन को आसान बनाने, डिजिटल पर्यटन सेवाओं और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी चर्चा होगी. विरासत संरक्षण के साथ पर्यटन विकास में संतुलन बनाए रखना प्रमुख मुद्दों में शामिल होगा. स्थानीय समुदायों, लोककला और हस्तशिल्प को पर्यटन से जोड़ने के साथ-साथ पर्यटन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा.
Pink City, is all set to host the BRICS Tourism Working Group Meeting.
— Rajasthan Tourism (@my_rajasthan) August 18, 2026
BRICS nations will come together to exchange knowledge and insights, with discussions focused on Artificial Intelligence & Tourism, Sustainability & Responsible Tourism, Tourism Skilling & Capacity Building,… https://t.co/1RatbOF9Ak
21 व 22 अगस्त को मिलेंगे पर्यटन मंत्री: 21 और 22 अगस्त को पहली ब्रिक्स पर्यटन मंत्रिस्तरीय बैठक होगी. इसमें सदस्य देशों के पर्यटन मंत्री वैश्विक पर्यटन सहयोग, पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाओं और साझा रणनीति पर चर्चा करेंगे. मंत्रिस्तरीय बैठक में जीरो ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति होने की संभावना है. सदस्य देशों के बीच पर्यटन उत्पादों और अनुभवों को साझा करने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन कारोबार और आपसी पर्यटक आवागमन को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा. द्विपक्षीय बैठकों के जरिए अलग-अलग देशों के बीच पर्यटन सहयोग के नए अवसर तलाशे जाएंगे. इसके साथ वैश्विक पर्यटन में ब्रिक्स देशों की साझा भूमिका को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी.
सिटी पैलेस, हवामहल और आमेर का भ्रमण: जयपुर बैठकों के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों को शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू कराया जाएगा. 20 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल सिटी पैलेस और हवामहल का भ्रमण करेंगे. शाम को आमेर महल की विरासत और स्थापत्य कला से प्रतिनिधियों को परिचित कराया जाएगा. 21 अगस्त को पर्यटन मंत्रियों की बैठक के बाद सांस्कृतिक संध्या होगी. इसके साथ भव्य रात्रिभोज प्रस्तावित है. इस दौरान राजस्थान की लोककला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा.
Only one day to go! Jaipur is set to host the BRICS Tourism Working Group Meeting. #BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship
— Ministry of Tourism (@tourismgoi) August 18, 2026
(1/2) pic.twitter.com/xDHFwhAg6J
पढ़ें:ब्रिक्स सम्मेलन 2026: निजी पूंजी जुटाने के लिए स्थिर और भरोसेमंद ढांचा जरूरी- निर्मला सीतारमण
जयपुर के पर्यटन को मिलेगा वैश्विक मंच: ब्रिक्स पर्यटन बैठकों को जयपुर और राजस्थान के पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है. आमेर, हवामहल और सिटी पैलेस जैसी विश्व प्रसिद्ध विरासतों को ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के सामने सीधे प्रदर्शित किया जाएगा. बैठक के जरिए जयपुर की पहचान ब्रिक्स देशों के पर्यटकों के बीच और मजबूत होने की उम्मीद है. विरासत संरक्षण और पर्यटन विकास के जयपुर मॉडल को साझा मंच पर रखने का भी अवसर मिलेगा. इसके अलावा ब्रिक्स देशों के ऐतिहासिक शहरों के साथ जयपुर के पर्यटन संबंध मजबूत करने, सिस्टर सिटी समझौतों की संभावनाएं तलाशने और संयुक्त प्रचार अभियानों के जरिए नए विदेशी पर्यटक बाजार विकसित करने पर भी आगे काम हो सकता है. लोककला, हस्तशिल्प और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में भी इस आयोजन की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है. यदि जीरो ड्राफ्ट में विरासत पर्यटन को प्रमुख स्थान मिलता है, तो जयपुर को इसका दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद है.
पर्यटन कारोबारियों के लिए भी अवसर: ब्रिक्स देशों के पर्यटन प्रतिनिधियों की मौजूदगी राजस्थान के पर्यटन कारोबारियों के लिए भी नए अवसर पैदा कर सकती है. स्थानीय होटल, ट्रैवल एजेंसियां, टूर ऑपरेटर, हस्तशिल्प कारोबारी और अन्य पर्यटन हितधारकों को ब्रिक्स देशों के यात्रा कारोबार से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं. पर्यटन क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कौशल विकास और सहज यात्रा सुविधा जैसे विषयों पर सहयोग बढ़ने से भविष्य में राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र के लिए नए बाजार और साझेदारियां विकसित हो सकती हैं.
Jaipur is all set to welcome BRICS delegates for key tourism meetings under India's BRICS Chairship 2026.
— BRICS 2026 (@BricsIndia2026) August 18, 2026
The meetings will provide a platform to strengthen tourism cooperation, advance a shared tourism agenda and deepen partnerships among BRICS nations. Through dialogue and… pic.twitter.com/0sr70OlhcU
सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस: चार दिवसीय आयोजन को देखते हुए राजस्थान पर्यटन विभाग को तैयारियों और समन्वय की नोडल जिम्मेदारी दी गई है. प्रतिनिधियों की सुरक्षा, परिवहन, चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता और मीडिया प्रबंधन पर विशेष फोकस किया जा रहा है. जयपुर की प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रतिनिधिमंडलों के भ्रमण को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बढ़ाया गया है. आयोजन के दौरान प्रतिनिधियों को राजस्थान की मेहमाननवाजी के साथ यहां की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराने की तैयारी की गई है.
ब्रिक्स के आधिकारिक अकाउंट ने भी दी जानकारी: ब्रिक्स 2026 के आधिकारिक एक्स अकाउंट की ओर से कहा गया कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत जयपुर प्रमुख पर्यटन बैठकों के लिए ब्रिक्स प्रतिनिधियों की मेजबानी के लिए तैयार है. इन बैठकों के जरिए पर्यटन सहयोग मजबूत करने, साझा पर्यटन एजेंडे को आगे बढ़ाने और ब्रिक्स देशों के बीच साझेदारी को गहरा करने का मंच उपलब्ध होगा. इसमें सतत पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पर्यटन आधारित विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

गोपालपुरा बाइपास पर 200 कोचिंग संस्थान रहे बंद: नोटिस के विरोध में सांकेतिक हड़ताल; संचालक बोले- 4 साल पहले जेडीए ने बनाया था प्लान - Jaipur News

जयपुर में BRICS पर्यटन बैठकों की शुरुआत, 10 देशों के प्रतिनिधियों ने किया सल्टनेबल ट्यूरिज्म पर मंथन

सुशासन, संस्कार और विकास पर बोले CM भजनलाल शर्मा, पाञ्चजन्य को बताया राष्ट्र चेतना की सशक्त आवाज


