होमधर्म-आस्थाजयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस की पहली ट्रिप रही फुल: रिजर्व सीटें 100 प्रतिशत बुक; जानें सप्ताह में कितने दिन चलेगी - Jaipur News
धर्म-आस्था

जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस की पहली ट्रिप रही फुल: रिजर्व सीटें 100 प्रतिशत बुक; जानें सप्ताह में कितने दिन चलेगी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Darbhanga Train Fully Booked | Amrit Bharat Express Waiting Starts जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस की पहली ट्रिप रही फुल:रिजर्व सीटें 100 प्रतिशत बुक; जानें सप्ताह में…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जून 2026 को 05:54 am बजे
जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस की पहली ट्रिप रही फुल:  रिजर्व सीटें 100 प्रतिशत बुक; जानें सप्ताह में कितने दिन चलेगी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Darbhanga Train Fully Booked | Amrit Bharat Express Waiting Starts

जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस की पहली ट्रिप रही फुल:रिजर्व सीटें 100 प्रतिशत बुक; जानें सप्ताह में कितने दिन चलेगी

- कॉपी लिंक

जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू होने के साथ ही यह ट्रेन पूरी बुक हो गई। इस ट्रेन की पहली नियमित ट्रिप 22 जून को चली। इसमें स्लीपर क्लास की सभी सीटों की बुकिंग हो गई। वहीं कई आने वाले दिनों पर वेटिंग है। लंबे समय से जयपुर से बिहार के लिए सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी। नई ट्रेन शुरू होने के बाद यात्रियों को नया विकल्प मिला है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- पहली नियमित ट्रेन में रिजर्व श्रेणी की 100 प्रतिशत टिकट बुकिंग दर्ज की गई। सप्ताह में छह दिन चलने वाली इस ट्रेन में जयपुर से दरभंगा तक स्लीपर श्रेणी का किराया 645 रुपए है। यह ट्रेन राजस्थान में काम कर रहे यूपी-बिहार के प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों और व्यापारियों के साथ-साथ आम यात्रियों के लिए भी लाभकारी साबित होगी।

सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन

ट्रेन नंबर 19725 खातीपुरा (जयपुर)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन रात 10:30 बजे खातीपुरा से रवाना होती है और तीसरे दिन रात 12:55 बजे दरभंगा पहुंचती है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 19726 दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 4:30 बजे दरभंगा से रवाना होती है और अगले दिन सुबह 8:40 बजे खातीपुरा पहुंचती है।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड और कमतौल स्टेशनों पर ठहरती है।

8 स्लीपर और 11 जनरल कोच

अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 8 स्लीपर कोच, 11 जनरल कोच, एक पेंट्रीकार तथा दो पार्सल सह पावरकार शामिल हैं। अधिक जनरल कोच होने से सामान्य यात्रियों को ज्यादा जगह मिलेगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है अमृत भारत एक्सप्रेस

अमृत भारत एक्सप्रेस में आधुनिक डिजाइन वाले कोच लगाए गए हैं। ट्रेन में एलईडी लाइट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, मॉडर्न अनाउंसमेंट सिस्टम और साफ शौचालय जैसी सुविधाएं हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोचों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल में होगा मेंटेनेंस

बता दें कि 21 जून को खातीपुरा स्थित मेगा कोचिंग टर्मिनल का भी शुभारंभ किया गया था। इसी अत्याधुनिक टर्मिनल में जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस किया जाएगा। यहां आधुनिक तकनीक आधारित मेंटेनेंस सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे ट्रेनों के रखरखाव की गुणवत्ता और परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी।

- लखनऊ में 15-मौतों के बाद जयपुर की 14 कोचिंग-लाइब्रेरी सील: 24 से ज्यादा संस्थान को नोटिस; इमरजेंसी एग्जिट और फायर फाइटिंग सिस्टम सही नहीं मिले

- मां वैष्णो देवी की 28वीं पैदल यात्रा रवाना: माधोराजपुरा के गणेश मंदिर से कटरा के लिए प्रस्थान

- बात खरी हैइन्फ्लूएंसर ने कीचड़ में किया डांस: अफसर ने मोबाइल पर मारा झपट्टा; डोटासरा ने याद दिलाया 'माफिया का नाश्ता'

- जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को उड़ाया,VIDEO: उछलकर 20 फीट दूर जा गिरा युवक, ड्राइवर फिर भी गाड़ी दौड़ाता रहा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें