सीएम बोले- निगम चुनाव में 100% रिजल्ट दिया: कोटा के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद; कहा- अब पंचायत चुनाव में भी तीसरा इंजन जोड़ना है - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - CM Bhajanlal Sharma Kota Visit | BJP Office Review & Panchayat Election LIVEसीएम बोले- निगम चुनाव में 100% रिजल्ट दिया:कोटा के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद; कहा- अब पंचायत च…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- CM Bhajanlal Sharma Kota Visit | BJP Office Review & Panchayat Election
LIVEसीएम बोले- निगम चुनाव में 100% रिजल्ट दिया:कोटा के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद; कहा- अब पंचायत चुनाव में भी तीसरा इंजन जोड़ना है
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा पहुंचे। वे दोपहर करीब 1.30 बजे हवाई मार्ग से एयरपोर्ट आए। एयरपोर्ट पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन सहित भाजपा पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटा एयरपोर्ट से रवाना होकर सीधे 80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय पहुंचे।
शहर जिला कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत और सम्मान के लिए मंच तैयार किया गया। पार्टी कार्यकर्ता, निगम चुनाव में विजयी पार्षद और पार्षद प्रत्याशी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
शहर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल लाल शर्मा ने कहा- नगर चुनाव में कोटा ने 100% रिजल्ट दिया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद। सीएम ने कहा- निकाय चुनाव जीतकर तीसरा इंजन भी जोड़ दिया है। अब पंचायत चुनाव में भी तीसरा इंजन जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
सरकार ने अब 78 प्रतिशत संकल्प किए पूरे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- देश में जिस राजनीतिक दल पर जनता का भरोसा है, वह भाजपा है। प्रदेश में जिस तरह भाजपा ने निकाय चुनाव में जीत हासिल की है। उसी के अनुरूप जनता की पूरी संवेदनशीलता के साथ सेवा करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है।
उन्होंने कहा- भाजपा जिस संकल्प पत्र को लेकर चुनाव में आई थी।सरकार बनने के बाद से अब तक उसके 78 प्रतिशत संकल्प पूरे किए जा चुके हैं। राजस्थान में दशकों से बड़ी-बड़ी योजनाएं नहीं आ रही थीं, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई दिशा बनी है। देश में 10 अंतरराज्यीय जल समझौते हुए हैं, जिनमें चार राजस्थान के हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा कार्यकर्ता जनता के हर काम में भागीदारी निभाते हैं। जनता के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटें और पंचायती राज संस्थाओं में भी भाजपा को जीत दिलाएं।
बैठक में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल
कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री यहां से बारां रोड़ स्थित एलन सुपथ सभागार में कार्यकर्ता सवाद कार्यक्रम में पहुंचे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर,विधायक कल्पना देवी,विधायक संदीप शर्मा,महापौर अनूसुईया गोस्वामी,बूंदी नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी,पूर्व विधायक चंद्रकान्ता मेघवाल,कोटा शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन,भाजपा देहात अध्यक्ष प्रेम गोचर, बूंदी जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा भी मंच पर मौजूद है।
सीएम कार्यकर्ताओं से पंचायतराज चुनाव को लेकर संवाद करेंगे और नगर निकाय चुनाव में मिली जीत के प्रति आभार व्यक्त करेंगे।
इसमें जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पूर्व पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, विधायक व प्रत्याशी, सांसद, पूर्व सांसद, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, अध्यक्ष व महामंत्री बुलाए गए हैं। प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व व वर्तमान प्रधान, चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री भी आए हैं।
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
भाजपा की विजयी नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया।
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री, बारां रोड़ स्थित एलन सुपथ सभागार में कार्यकर्ता सवाद कार्यक्रम में पहुंचे।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर,विधायक कल्पना देवी,विधायक संदीप शर्मा,महापौर अनूसुईया गोस्वामी,बूंदी नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी,पूर्व विधायक चंद्रकान्ता मेघवाल,कोटा शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन,भाजपा देहात अध्यक्ष प्रेम गोचर, बूंदी जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा भी मंच पर मौजूद है।
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश में जिस राजनीतिक दल पर जनता का भरोसा है, वह भाजपा है। प्रदेश में जिस तरह भाजपा ने निकाय चुनावों में जीत हासिल की है, उसी के अनुरूप जनता की पूरी संवेदनशीलता के साथ सेवा करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जिस संकल्प पत्र को लेकर चुनाव में आई थी, सरकार बनने के बाद से अब तक उसके 78 प्रतिशत संकल्प पूरे किए जा चुके हैं। राजस्थान में दशकों से बड़ी-बड़ी योजनाएं नहीं आ रही थीं, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई दिशा बनी है। देश में 10 अंतरराज्यीय जल समझौते हुए हैं, जिनमें चार राजस्थान के हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने निकाय चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। निकाय चुनाव जीतकर तीसरा इंजन भी जोड़ दिया है। अब पंचायत चुनाव में भी तीसरा इंजन जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जनता के हर काम में भागीदारी निभाते हैं और जनता के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटें और पंचायती राज संस्थाओं में भी भाजपा को जीत दिलाएं।
- कॉपी लिंक
शहर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल लाल शर्मा ने कहा नगर चुनाव में कोटा ने 100% रिजल्ट दिया हैं। उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद।
- कॉपी लिंक
कार्यक्रम में मौजूद कई महिलाएं हाथ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की फोटो लेकर बैठी हैं
- कॉपी लिंक
शहर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सीएम भजनलाल शर्मा का साफा पहनाकर कर स्वागत किया
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटा एयरपोर्ट से सीधे 80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय पहुंचे।
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोटा एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 1.30 बजे करीब हवाई मार्ग से कोटा एयरपोर्ट पहुंचें। एयरपोर्ट पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन सहित भाजपा पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यकर्ता, निगम चुनाव में विजयी पार्षद और पार्षद प्रत्याशी पहुंच रहे हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत और सम्मान के लिए मंच तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका सम्मान किया जाएगा।
- कोटा के गुमानपुरा मोटर मार्केट कटले में आग: 7 दमकलों ने 4 घंटे में पाया काबू,कर्मचारी बोले- हम पहुंचे तो अंदर धमाके हो रहे थे
- राजस्थान एक्सप्लेनरकंप्यूटर से भी तेज दिमाग,20 की उम्र में 10 विश्व-रिकॉर्ड: राजस्थान की वंशिका ने चुटकियों में प्रॉब्लम सॉल्व की; सीएम और भाजपा अध्यक्ष भी चौंके
- कोटा में रात का पारा 3 डिग्री बढ़ा: एंटी साइक्लोन से फिर बढ़ेगी गर्मी, जिले में सामान्य से 22 प्रतिशत कम बारिश हुई
- 'भास्कर समाधान' उठा रहा जनता के मुद्दे: वार्ड 51 के पार्षद योगेश विजय बने ‘पब्लिक के स्टार’, फूटी पाइपलाइन और जलभराव की समस्या का निपटारा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


