राजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; जानिए 6 बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम
राजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; जानिए 6 बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि ब…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; जानिए 6 बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू तथा आसपास के इलाकों में 21 से 23 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं, लेकिन उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। बांसवाड़ा में करीब 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा खैरथल-तिजारा, बारां, कोटा, प्रतापगढ़ और सलूंबर में भी हल्की बारिश हुई। हालांकि, बारिश का असर सीमित रहा और कई जिलों में दिनभर उमस और गर्मी का दौर बना रहा।
श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा गर्मी
बुधवार को प्रदेश के तापमान में काफी अंतर देखने को मिला। श्रीगंगानगर 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राजस्थान में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। जैसलमेर में 36.9, पिलानी (झुंझुनूं) में 36.5, चूरू में 36.4, संगरिया (हनुमानगढ़) में 36.3 और बीकानेर में 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
वहीं, माउंट आबू 23.7 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। इससे साफ है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग बना हुआ है।
पश्चिमी राजस्थान में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई
मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू तथा आसपास के इलाकों में 21 से 23 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में स्थानीय स्तर पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के बाकी पश्चिमी हिस्सों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की उम्मीद है।
उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। इससे जुड़ा सिस्टम उत्तर-पूर्वी राजस्थान के आसपास बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
20 अगस्त को भरतपुर, जयपुर और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, जबकि कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।
जयपुर में तेज धूप, आगे बारिश के आसार
जयपुर में बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। शहर में अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। 20 से 23 अगस्त के दौरान जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
अलवर में गर्मी और उमस का असर
अलवर में बुधवार सुबह से मौसम सामान्य रहा। तेज धूप के कारण गर्मी और उमस का असर देखने को मिला। लोग पसीने से परेशान रहे। दिन का तापमान करीब 37 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग ने बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर बारिश जैसी स्थिति नहीं बनी।
कोटा में बादल छाए, उमस ने बढ़ाई परेशानी
कोटा में बुधवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकली। इसके चलते दिन के तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। कोटा में अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जोधपुर में बादल, लेकिन बारिश नहीं
जोधपुर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में यहां बारिश की संभावना कम है।
सीकर-अजमेर में भी मानसून सुस्त
सीकर में बुधवार को हवा और बादलों की आवाजाही बनी रही। सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिनभर हवा चलने से उमस का असर कुछ कम महसूस हुआ। यहां अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
अजमेर में भी मानसून पिछले कई दिनों से सुस्त बना हुआ है। रोजाना बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है। बुधवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रही और लोगों को उमस व गर्मी का सामना करना पड़ा। अजमेर का अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कुल मिलाकर राजस्थान में फिलहाल मानसून कमजोर स्थिति में है। उत्तर-पूर्वी जिलों में अगले दो-तीन दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


