होम›शिक्षा-करियर›राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर में भाजपा का दबदबा, 11 वार्डों में जीत; मेयर की रेस में सुनील कोठारी मजबूत दावेदार
शिक्षा-करियर

राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर में भाजपा का दबदबा, 11 वार्डों में जीत; मेयर की रेस में सुनील कोठारी मजबूत दावेदार

राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर में भाजपा का दबदबा, 17 वार्डों में जीत; कांग्रेस आठ और निर्दलीय ने एक वार्ड जीता जयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। पार्टी ने 11 वार्डों में जीत दर्ज क…

Amar Ujala के अनुसार14 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर में भाजपा का दबदबा, 11 वार्डों में जीत; मेयर की रेस में सुनील कोठारी मजबूत दावेदार

सौजन्य से:- Amar Ujala

राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर में भाजपा का दबदबा, 17 वार्डों में जीत; कांग्रेस आठ और निर्दलीय ने एक वार्ड जीता

जयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। पार्टी ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को सात और निर्दलीय को एक वार्ड में जीत मिली है। वार्ड 112 से सुनील कोठारी की जीत के बाद मेयर पद को लेकर भाजपा में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विस्तार

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतगणना जारी है। अब तक सामने आए 26 वार्डों के नतीजों में भाजपा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बना ली है। कांग्रेस को 8 वार्डों में जीत मिली है, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा है। यानी शुरुआती नतीजों में भाजपा कांग्रेस से दोगुने से ज्यादा वार्ड जीत चुकी है। अब तक भाजपा ने वार्ड 11, 22, 31, 35, 41, 42, 43, 62, 101, 111, 112, 121, 122, 123, 131, 141 और 142 में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के खाते में वार्ड 2, 21, 32, 51, 52, 61, 71 और 113 आए हैं। वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय मोहनलाल कुमावत ने जीत हासिल की है।

कांग्रेस को वार्ड 113 में बड़ी जीत

कांग्रेस के लिए वार्ड नंबर 113 का नतीजा खास रहा। यहां गजनफर अली ने 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। शुरुआती नतीजों में यह कांग्रेस की बड़ी जीत मानी जा रही है। इससे संकेत है कि कुछ इलाकों में कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन किया है, भले ही कुल सीटों के मामले में भाजपा आगे चल रही हो।

भाजपा के कई मजबूत इलाकों में जीत

भाजपा ने शुरुआती दौर में लगातार कई वार्ड अपने नाम किए हैं। 111, 112, 121, 122 और 123 जैसे वार्डों में पार्टी की जीत महत्वपूर्ण है। वार्ड 112 से भाजपा के सुनील कोठारी भी चुनाव जीत चुके हैं। उनका नाम मेयर पद की संभावित दौड़ में चर्चा में रहा है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: किसके पक्ष में है शहरों का मूड? 309 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की ताकत का फैसला

अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं

जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं। अब तक केवल 26 वार्डों के परिणाम आए हैं, जबकि 124 वार्डों के नतीजे आना बाकी हैं। इसलिए शुरुआती बढ़त को अंतिम बोर्ड के गणित के तौर पर देखना अभी जल्दबाजी होगी।

फिलहाल, जयपुर के चुनावी मुकाबले में भाजपा ने मजबूत शुरुआत की है। कांग्रेस को भी आठ वार्डों में जीत मिली है और वार्ड 113 में बड़ी जीत ने पार्टी को राहत दी है। अब निगाहें बाकी वार्डों के परिणामों पर हैं, क्योंकि इन्हीं से तय होगा कि जयपुर नगर निगम में सत्ता की तस्वीर किस तरफ जाती है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें