जयपुर में 110 वोटों ने बदल दिया पूरा खेल; वार्ड 62 के इस बूथ पर आज दोबारा मतदान
जयपुर में 110 वोटों ने बदल दिया पूरा खेल; वार्ड 62 के इस बूथ पर आज दोबारा मतदान दरअसल, 11 सितंबर को हुए नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान इस बूथ पर 110 ऐसे लोगों के वोट डाले जाने का मामला सामने आया था, जिनके नाम मतदाता सू…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर में 110 वोटों ने बदल दिया पूरा खेल; वार्ड 62 के इस बूथ पर आज दोबारा मतदान
दरअसल, 11 सितंबर को हुए नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान इस बूथ पर 110 ऐसे लोगों के वोट डाले जाने का मामला सामने आया था, जिनके नाम मतदाता सूची से पहले ही हटाए जा चुके थे। मामले की जानकारी सामने आने के बाद चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे।
जयपुर नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड 62 के एक बूथ पर आज एक बार फिर वोटिंग हो रही है। सांगानेर के टीला वाला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरा नंबर 4 में सुबह 7 बजे से दोबारा मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस बूथ पर 11 सितंबर को हुए मतदान को राज्य निर्वाचन आयोग ने निरस्त करते हुए दोबारा मतदान कराने के निर्देश दिए थे। अब इस बूथ पर मतदाता एक बार फिर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
110 ऐसे लोगों ने डाल दिया था वोट, जिनके नाम हट चुके थे
दरअसल, 11 सितंबर को हुए नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान इस बूथ पर 110 ऐसे लोगों के वोट डाले जाने का मामला सामने आया था, जिनके नाम मतदाता सूची से पहले ही हटाए जा चुके थे। मामले की जानकारी सामने आने के बाद चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे।
जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई। रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद आयोग ने इस बूथ पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया। इसके बाद आज सुबह से यहां फिर मतदान शुरू कराया गया है।
अब सिर्फ मान्य मतदाता ही डाल पाएंगे वोट
दोबारा होने वाले मतदान में उन्हीं लोगों को वोट डालने की अनुमति होगी, जिनका नाम इस बूथ की मान्य मतदाता सूची में दर्ज है। यानी जिन लोगों का नाम वैध मतदाता सूची में नहीं है, वे किसी भी स्थिति में मतदान नहीं कर सकेंगे।
मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले मतदाताओं की सूची में नाम की जांच के बाद ही उन्हें वोट डालने की अनुमति दी जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से संबंधित अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इस बार बदलेगी स्याही लगाने की जगह
दोबारा मतदान में एक खास बदलाव भी किया गया है। सामान्य मतदान में जिस अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जाती है, उसके बजाय इस बार मतदाताओं के बाएं हाथ की बीच वाली अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी।
इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि दोबारा होने वाले मतदान में वोट डालने वाले मतदाता की अलग पहचान हो सके। स्याही लगने के बाद यह भी स्पष्ट रहेगा कि संबंधित मतदाता ने दोबारा मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया है।
11 सितंबर वाली EVM रहेगी सुरक्षित
11 सितंबर को हुए मतदान में इस्तेमाल की गई ईवीएम को सील करके सुरक्षित रखा गया है। उस मतदान से जुड़ी मशीनों और चुनाव सामग्री को नियमानुसार सुरक्षित रखा गया है। आज होने वाले दोबारा मतदान के लिए आयोग के निर्देशों के अनुसार आवश्यक चुनाव सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इससे पहले आयोग ने संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले में जरूरी कार्रवाई करने और दोबारा मतदान की प्रक्रिया के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
प्रत्याशियों और एजेंटों को भी दी गई जानकारी
राज्य निर्वाचन आयोग ने दोबारा मतदान की जानकारी संबंधित प्रत्याशियों और उनके चुनाव एजेंटों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बूथ से जुड़े मतदाताओं को भी दोबारा मतदान की सूचना देने के लिए कहा गया है, ताकि पात्र मतदाता दोबारा वोट डालने से वंचित न रह जाएं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


