निकाय चुनाव की आचार संहिता से पहले जयपुर को तोहफा, सीएम भजनलाल करेंगे 1100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास
निकाय चुनाव की आचार संहिता से पहले जयपुर को तोहफा, सीएम भजनलाल करेंगे 1100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल करोड़ों की लागत के 34 विकास कार्यों की राजधानी को सौगात देंगे. Published : August…

सौजन्य से:- ETV Bharat
निकाय चुनाव की आचार संहिता से पहले जयपुर को तोहफा, सीएम भजनलाल करेंगे 1100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास
मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल करोड़ों की लागत के 34 विकास कार्यों की राजधानी को सौगात देंगे.
Published : August 18, 2026 at 10:11 AM IST
|Updated : August 18, 2026 at 10:29 AM IST
जयपुर : निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले राजस्थान सरकार जयपुर को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देने जा रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर के ओटीएस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. कार्यक्रम शाम 4 बजे आयोजित होगा. इस दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की भी शुरुआत की जाएगी.
मुख्यमंत्री कुल 1100 करोड़ रुपये की लागत वाले 34 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा 82.49 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हो चुके पांच विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा. इन परियोजनाओं में सड़क, ड्रेनेज, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, अंडरपास, यू-टर्न, पुलिया, बॉक्स कन्वर्ट, अस्पताल और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: सीएम भजनलाल बोले- भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति, जिसे सही दिशा देने की आवश्यकता है
पृथ्वीराज नगर और सांगानेर क्षेत्र को बड़ी सौगात : कार्यक्रम में पृथ्वीराज नगर दक्षिण और सांगानेर जोन-8 क्षेत्र में 49.97 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा. इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है. पृथ्वीराज नगर दक्षिण के जोन-4 के आसपास क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण पर 9.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वहीं जोन-8 क्षेत्र में 21 करोड़ रुपये की लागत से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य होगा. जोन-8 में हाईटेंशन लाइन के दोनों तरफ 7.59 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा. वहीं महल रोड पर 6.95 करोड़ रुपये की लागत से पैदल यात्रियों के लिए अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है.
प्रमुख कॉरिडोर पर होंगे विकास कार्य : जयपुर के विभिन्न प्रमुख कॉरिडोर पर 39.85 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा. इनमें सीबीआई फाटक से खातीपुरा रेलवे स्टेशन, एनआरआई जंक्शन से गोनेर रोड, अक्षय पात्र जंक्शन से गोनेर रोड, जगतपुरा फ्लाईओवर से सीबीआई फाटक और सात नंबर जंक्शन से एसकेआईटी कॉलेज तक के मार्ग शामिल हैं. इसके अलावा वाया भम्भोरिया सड़क के 1.89 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण का कार्य होगा. महिंद्रा एसईजेड को अजमेर रोड से जोड़ने वाली 200 फीट सड़क के चौड़ीकरण और सुधार कार्य पर 13.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. ग्राम पंचायत पावलिया में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों पर 3.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सावंत का बास से चंदलाई रोड और मोहनपुरा से बागड़ा की ढाणी तक सड़क निर्माण पर 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वहीं डिग्गी रोड पर रतालिया स्टैंड से मनोहरियावाला तक सड़क नवीनीकरण का कार्य 1.64 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. राम सिंह पुरा से हनुमान मंदिर कौशल्या दास की बावड़ी तक सड़क निर्माण के लिए 1.22 करोड़ रुपये और सीकर रोड ट्रांसपोर्ट नगर में आंतरिक सड़क निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है.
इसे भी पढ़ें: सीएम भजनलाल बोले- राजस्थान में खनन क्षेत्र में अपार संभावनाएं, पारदर्शिता और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास सरकार की प्राथमिकता
सीकर रोड और मानसरोवर में भी विकास कार्य : जोन-6 में प्रमुख सड़कों पर डिवाइडर निर्माण और अन्य विकास कार्यों पर 5.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. सीकर रोड पर 8.14 करोड़ रुपये की लागत से यू-टर्न स्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा. सीताराम कच्ची बस्ती, वार्ड नंबर 80 में 62.55 लाख रुपये की लागत से बॉक्स कन्वर्ट का निर्माण होगा. जोन-सी क्षेत्र में स्वर्ण पथ, रजत पथ और विजय पथ पर ड्रेन एवं सड़क निर्माण के लिए 5.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. मानसरोवर के मध्यम मार्ग पर 9 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज निर्माण कार्य प्रस्तावित है. वहीं अजमेर रोड पर पुरानी चुंगी के पास 16.41 करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास का निर्माण किया जाएगा.
करतारपुर नाले के पास रेलवे अंडरब्रिज का शिलान्यास : जेडीए से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में करतारपुर नाले के पास प्रस्तावित रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण भी शामिल है. इसके साथ नाले पर मौजूद पुलिया को चौड़ा करने का कार्य भी किया जाएगा. इस परियोजना पर करीब 13.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे. जेडीए जोन-2 में 6.25 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न चौराहों और सर्किलों पर यातायात की सुगमता बढ़ाने के लिए विकास कार्य किए जाएंगे. विद्याधर नगर सेक्टर-1 में 10 करोड़ रुपये की लागत से सूचना, व्यवसाय एवं मनोरंजन केंद्र के निर्माण की भी शुरुआत की जाएगी.
नालों और सड़कों से जुड़े कार्य भी शामिल : जेडीए जोन-9 के वार्ड नंबर 101 में नाला क्रॉसिंग पर 1.32 करोड़ रुपये की लागत से बॉक्स कन्वर्ट का निर्माण किया जाएगा. श्योपुर रोड पर 48.50 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य प्रस्तावित है. इन परियोजनाओं का मकसद शहर में सड़क संपर्क, जल निकासी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है. खासकर बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज और बॉक्स कन्वर्ट से जुड़ी परियोजनाओं को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: सीएम भजनलाल बोले- हमारी सरकार घोषणा नहीं, काम करती है, भरतपुर-डीग को 1186 करोड़ की विकास सौगात
अजमेर रोड और रिंग रोड पर अस्पतालों की सौगात : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अजमेर रोड के बालमुकुंदपुरा में 18.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सैटेलाइट अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे. वहीं रिंग रोड के शिवदासपुरा क्षेत्र में 18.20 करोड़ रुपये की लागत से सैटेलाइट अस्पताल के निर्माण की शुरुआत होगी. इन अस्पतालों के निर्माण से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है. इससे बड़े सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है.
एसएमएस अस्पताल में हृदय रोग संस्थान का लोकार्पण : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एसएमएस अस्पताल में निर्मित हृदय रोग संस्थान का लोकार्पण भी करेंगे. इस परियोजना की लागत 46.66 करोड़ रुपये बताई गई है. संस्थान के शुरू होने से जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को हृदय रोग से संबंधित बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है. इस तरह निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले जयपुर में सड़क, ड्रेनेज, यातायात, पुलिया, अंडरपास और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स को गति दी जा रही है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिलान्यास और लोकार्पण के जरिए सरकार जयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करेगी.
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस : CM ने की हैंडलूम उत्पादों की खरीदारी, राज्यवर्धन राठौड़ बोले- AI नहीं ले सकती 'ह्यूमन टच' की जगह
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सीजेपी का कहना है कि राजस्थान सरकार द्वारा परिसरों में बाहरी लोगों को प्रतिबंधित करने के बाद वह स्कूल निरीक्षण जारी रखेगा

UP के 25 शहरों में बारिश, घर-थाने-अस्पताल में पानी भरा: बंगाल के आसनसोल में बाढ़; राजस्थान-दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट

âतीसरा बच्चाâ दूसरे मातृत्व अवकाश पर कोई रोक नहीं: राजस्थान HC का कहना है कि महिला कर्मचारी के अवकाश अधिकारों को संकीर्ण रूप से नहीं पढ़ा जा सकता है


