कोटा में 12-फीट लंबा अजगर दीवार के पास बैठा मिला: 40 किलो वजनी सांप को देखने उमड़ी भीड़, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota News | 12 Foot Python Rescued In Basant Vihar Colony कोटा में 12-फीट लंबा अजगर दीवार के पास बैठा मिला:40 किलो वजनी सांप को देखने उमड़ी भीड़, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू - कॉ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota News | 12 Foot Python Rescued In Basant Vihar Colony
कोटा में 12-फीट लंबा अजगर दीवार के पास बैठा मिला:40 किलो वजनी सांप को देखने उमड़ी भीड़, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू
- कॉपी लिंक
कोटा के बसंत विहार क्षेत्र में देर रात करीब 12 फीट लंबा और 40 किलो वजनी अजगर दिखाई दिया। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गणेश तालाब और आरएसी के बीच स्थित कॉलोनी में सोमवार रात करीब 10 बजे अजगर दीवार के पास बैठा हुआ था।
कॉलोनीवासियों ने अजगर को देखकर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को सूचना दी। सूचना मिलने पर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजगर करीब 12 फीट लंबा और लगभग 40 किलो वजन का था। भारी-भरकम अजगर को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
गोविंद शर्मा ने बताया कि अजगर को रेस्क्यू करने के दौरान वह दो से तीन बार पकड़ से निकल गया। इसके बाद काफी मशक्कत कर उसे सुरक्षित तरीके से काबू में लिया गया। रेस्क्यू के दौरान कॉलोनीवासियों की भीड़ मौके पर मौजूद रही।
अजगर को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से लाडपुरा के जंगल क्षेत्र में ले जाकर रिलीज कर दिया गया। अजगर के रेस्क्यू के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली।
- राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, पारा 40 के ऊपर: आज कहीं बारिश का अलर्ट नहीं, इस सीजन में 21 फीसदी कम बरसात
- भास्कर एक्सक्लूसिवसाम, दाम, दंड, भेद से भाजपा ने पलटा पूरा खेल: कांग्रेस के बिखराव को भांपा, 5 रणनीति से दिया करारा जवाब, स्ट्राइक रेट 65%
- कोटा अब तक सामान्य से 22% कम बरसात: तापमान 33.9 डिग्री पहुंचा, उमस बढ़ी; जानें चंबल के बांधों की स्थिति
- रामगंजमंडी में रक्तदान शिविर: 82 यूनिट रक्त जमा किया, युवाओं और महिलाओं ने लिया भाग
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


