मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश मंदिर में की पूजा: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूरे राजस्थान में हो रही विशेष पूजा-अर्चना - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Temples Special Puja For PM Modis 12 Years; CM Sharma Offers Prayers मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश मंदिर में की पूजा:मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूरे राजस्था…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Temples Special Puja For PM Modis 12 Years; CM Sharma Offers Prayers
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश मंदिर में की पूजा:मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूरे राजस्थान में हो रही विशेष पूजा-अर्चना
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर राजस्थान में बुधवार को विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तर पर जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।
मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटे। इस दौरान विधायक कालीचरण सराफ सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष आयोजन
वहीं केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देवस्थान विभाग की ओर से भी प्रदेशभर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा, आरती और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यश, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।
इस संबंध में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने एक दिन पहले शासन सचिवालय में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सभी तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि प्रदेश, जिला और उपखंड स्तर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।
जयपुर के प्रमुख मंदिरों में भी हुए कार्यक्रम
राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन मोती डूंगरी गणेश मंदिर में हुआ, जबकि जयपुर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और देव दर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। नहर के गणेश मंदिर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा और डॉ. अपूर्वा सिंह मौजूद रहे। वहीं गोविंद देवजी मंदिर में संगठन महामंत्री अजेय कुमार, अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, अमित गोयल और राजेंद्र राठौड़ ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।
मंदिरों में पेयजल, छांव और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
देवस्थान मंत्री ने अधिकारियों को गर्मी के मौसम को देखते हुए मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, छांव, साफ-सफाई और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रमों की निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
उन्होंने कहा था कि इन आयोजनों में आमजन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि कार्यक्रम व्यापक जनसहभागिता के साथ संपन्न हो सकें।
- राजस्थान में कल भारी बारिश की चेतावनी: श्रीगंगानगर दूसरे दिन देश में सबसे गर्म, जयपुर डायवर्ट हुईं फ्लाइट, एक रनवे से लौटी
- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, मंदिर में पूजा की: भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना की
- पायलट का ड्यूटी टाइम पूरा, जयपुर में विमान छोड़कर रवाना: दुबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुई थी, यात्री घंटों परेशान रहे
- ग्राउंड रिपोर्टमां बोलीं- बेटा पानी पिलाने गया था, उसे ढूंढ लाओ: मैं उसके बिना जिंदा नहीं रह पाऊंगी, घर का सहारा चला गया
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

‘भास्कर समाधान’ से प्रशासन तक पहुंच रही समस्याएं: 2 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, सालभर से बिजली कनेक्शन का इंतजार; सफाई और सड़कें भी बनीं सिरदर्द - Jodhpur News

प्रवासी राजस्थान दिवस: राजस्थान पर्यटन नीति–2025 लांच, सीएम बोले,' प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं'

Muharram 2026 : हजरत इमाम हुसैन की निशानी जयपुर में, 400 साल से परिवार कर रहा देखभाल


