झालावाड़ में 12 इंच बारिश, स्कूलों में छुट्ती
राजस्थान में भारी बारिश के कारण झालावाड़, कोटा, बूंदी के कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। झालावाड़ में 12 इंच बारिश होने से कालीसिंध और नोनेरा ऐबरा बांध के गेट खोले गए हैं।

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rainfall Flood LIVE Photos Update; Jaipur Barmer Weather Alert | Jhalawar Dam Overflow
LIVEझालावाड़ में 12 इंच बारिश, स्कूलों में छुट्टी:बूंदी-कोटा में गाड़ियां-भैंसें बही, कालीसिंध समेत दो बांध के गेट खोले; स्कूल में घुसा नाले का पानी
- कॉपी लिंक
राजस्थान में झालावाड़,कोटा,बूंदी में सोमवार को तेज बारिश हुई। झालावाड़ में सबसे ज्यादा 12 इंच बारिश हुई। कालीसिंध और कोटा के नोनेरा ऐबरा बांध के गेट खोल दिए गए। बूंदी में बारिश के पानी में गाड़ियां बह गईं। कोटा के रामगंजमंडी में साढ़े तीन घंटे में 3 इंच
झालावाड़ में मनोहर थाना के झीकनी गांव स्थित सरकारी स्कूल में पानी घुस गया। स्कूल में मौजूद 30 से ज्यादा स्टूडेंट को लोगों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। झालावाड़ जिले में कालीखाड़ डैम तेज बारिश के बाद ओवरफ्लो हो गया। डैम पर 6 इंच की चादर चल रही है। इधर, झालावाड़ में भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने स्कूलों में मंगलवार (11 अगस्त ) की छुट्टी घोषित कर दी।
राजस्थान में मौसम की तस्वीर…
मानसून के बड़े अपडेट्स
झालावाड़ में एक फीट पानी बरसा: प्रदेश में सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश झालावाड़ के सुनेल इलाके में 300MM (12 इंच) दर्ज हुई। जबकि बाकनी में 270MM, पिरावा में 262, रायपुर में 220, मनोहरथाना में 101, झालावाड़ शहर में 88, अकलेरा में 78, गंगधर में 71MM बरसात हुई।
बाड़मेर में तापमान 39.9 डिग्री : राज्य में हो रही बारिश का असर तापमान पर रहा। नागौर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, प्रतापगढ़ में तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। झुंझुनूं, अलवर, चूरू समेत अन्य शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। रविवार को सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 38.3, चूरू में 35, जालोर में 34.7, दौसा में 35, झुंझुनूं में 33.8, जोधपुर में 33.7, बीकानेर में 34, श्रीगंगानगर व अलवर में 33.5, पिलानी में 33.7 और चित्तौड़गढ़ में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मानसून कैसे सामान्य स्थिति में लौटा : मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक लो-प्रेशर सिस्टम उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगते छत्तीसगढ़ के एरिया पर बना हुआ है। ये सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की तरफ आगे बढ़ रहा है। मानसून ट्रफ लाइन अब उत्तर से शिफ्ट होकर अपनी सामान्य स्थिति में आ गई है। जो वर्तमान में बीकानेर, ग्वालियर, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ (लो-प्रेशर सिस्टम से होकर), पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम उत्तर-पूर्वी राजस्थान और उससे लगते एरिया पर एक्टिव है।
इन सिस्टम के कारण राजस्थान के दक्षिणी, पुरी छोर में 10 और 11 अगस्त को कई स्थानों पर मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। बारिश का ये दौर 13 अगस्त तक चलेगा। 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में मौसम ड्राई होने लगेगा। 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के इलाकों में भी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।
मौसम की अन्य PHOTOS…
…
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


