अलवर में बारिश, पानी के बीच से स्कूल गए बच्चे: 12 जिलों में आज बरसात का अलर्ट, जयपुर में जैसलमेर-बाड़मेर से ज्यादा गर्मी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Rain In Alwar Bharatpur & Heatwave Jaipur LIVEअलवर में बारिश, पानी के बीच से स्कूल गए बच्चे:12 जिलों में आज बरसात का अलर्ट, जयपुर में जैसलमेर-बाड़मेर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Alert | Rain In Alwar Bharatpur & Heatwave Jaipur
LIVEअलवर में बारिश, पानी के बीच से स्कूल गए बच्चे:12 जिलों में आज बरसात का अलर्ट, जयपुर में जैसलमेर-बाड़मेर से ज्यादा गर्मी
- कॉपी लिंक
अलवर में सोमवार सुबह बारिश हुई। इससे कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। बच्चों को पानी में से होकर स्कूल जाना पड़ा। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 26-27 अगस्त से राज्य में मानसून के और कमजोर पड़ने की संभावना जताई है। प
इससे पहले, पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली में शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान अलवर के लक्ष्मणगढ़ में 75MM (3 इंच) पानी बरसा।
धौलपुर के बसेड़ी में बारिश से एक कच्चा मकान का गिर गया। रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ। जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहा, जो जैसलमेर-बाड़मेर से ज्यादा है।
मौसम की तस्वीर…
प्रदेश में सबसे बड़े गर्म शहर
मानसून के बड़े अपडेट्स
अलवर के कठूमर में 57 MM बारिश : धौलपुर में रविवार दोपहर कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। राजाखेड़ा, सैंपउ में 6-6, बसेड़ी में 4 और बसाई नवाब एरिया में 16MM बारिश हुई। करौली के कुडगांव और सपोटरा में भी 1 से 2MM बरसात हुई। शनिवार रात से रविवार सुबह तक अलवर के कठूमर में 57, रैणी में 45, राजगढ़ 39, भरतपुर के बरैठा में 46, नदबई में 33, रूपवास में 25 और धौलपुर के सरमथुरा में 23MM बरसात हुई।
पूर्वी राजस्थान के जिलों में गर्मी : पश्चिमी जिलों में भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी हवा के चलते तापमान में स्थिरता है। यही कारण है कि पश्चिमी राजस्थान के सबसे गर्म जिले रहने वाले जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। वहीं पूर्वी राजस्थान में जयपुर, पिलानी (झुंझुनूं), सीकर, टोंक, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर) में तापमान 35 या उससे ऊपर दर्ज हो रहा है।
39 डिग्री तक जा सकता है पारा: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में ड्राई दक्षिण-पश्चिमी हवा प्रभावी है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में भी आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की संभावना हैं। हालांकि कोटा, भरतपुर के साथ-साथ जयपुर संभाग के कुछ जिलों में 25 से 27 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


