जयपुर रेंज में बाहरी लोगों का सत्यापन: 13,838 लोगों के दस्तावेज की जांच, 1426 पाए गए संदिग्ध
जयपुर रेंज के आठ जिलों में आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए एरिया सत्यापन की कार्रवाई की गई.

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर रेंज में बाहरी लोगों का सत्यापन, 13,838 लोगों के दस्तावेज जांचे, 1426 पाए गए संदिग्ध, 42 को किया गिरफ्तार
जयपुर रेंज के आठ जिलों में चलाया गया अभियान, एसपी ने की मॉनिटरिंग, एएसपी-सीओ फील्ड में उतरे.
Published : July 19, 2026 at 12:26 PM IST
जयपुर : जयपुर रेंज के आठ जिलों में आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए एरिया सत्यापन की कार्रवाई की गई. पुलिस की टीमों ने औद्योगिक संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निजी आवासों में काम करने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन कर आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई बाजारों में थड़ी ठेलों, अस्थाई दुकानों, फेरी लगाकर सामान बेचने वालों के साथ ही वाहन चालकों, टैक्सी ड्राइवरों के दस्तावेज भी चेक किए गए और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई.
1824 लोगों का खंगाला आपराधिक रिकॉर्ड : इस दौरान निजी फार्म हाउस, पॉली हाउस और ईंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों की भी जांच हुई. जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया, जयपुर ग्रामीण, अलवर, दौसा, भिवाड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, सीकर और झुंझुनू में एरिया सत्यापन की कार्रवाई की गई. इस दौरान कुल 13,838 लोगों का सत्यापन किया गया. जिनमें से 1426 संदिग्ध पाए गए. इस दौरान 1824 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया और 42 लोगों को बीएनएस की धारा 170 में गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़ें: जयपुर पुलिस की कवायद: डिलीवरी बॉयज का वेरिफिकेशन जारी, 38 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला
जयपुर ग्रामीण में सबसे ज्यादा लोगों की जांच : जयपुर ग्रामीण जिले में 2453 बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया. इनमें से छह लोग संदिग्ध पाए गए. जिनके खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई. वहीं, दौसा जिले में 926 बाहरी लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया. इनमें से 462 बाहरी लोग संदिग्ध पाए गए. इनका पर्चा 'ब' भरकर आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. जबकि आठ संदिग्ध लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है.
सीकर में 1033 लोगों के दस्तावेज जांचे : उन्होंने बताया सीकर जिले में 1033 बाहरी लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन करवाया गया. इनमें से 15 लोग संदिग्ध पाए गए. जिनके खिलाफ पर्चा 'अ' भरकर आगे कार्रवाई की जा रही है. वहीं, कोटपूतली-बहरोड़ में 2807 बाहरी लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई. इसी प्रकार भिवाड़ी में 1986 बाहरी लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया. जिनमें से 434 लोग संदिग्ध पाए गए. इनका पर्चा 'ब' भरकर आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई. एक संदिग्ध को बीएनएस की धारा 170 में गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़ें: जयपुर में आपराधिक रिकॉर्ड वाले ड्राइवर्स की छंटनी, नहीं चला सकेंगे कैब, डिलीवरी बॉयज का भी सत्यापन
आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला : उनका कहना है कि खैरथल-तिजारा में कुल 1170 बाहरी लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है. इनमें से संदिग्ध पाए गए 431 लोगों का पर्चा 'ब' भरकर आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया है. जबकि अलवर में 1505 बाहरी लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया. जिनमें से 76 लोग संदिग्ध पाए गए. वहीं, 505 संदिग्ध लोगों के खिलाफ पर्चा 'ब' भरकर उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया है. झुंझुनू जिले में 1958 बाहरी लोगों के दस्तावेज की जांच की. इनमें से संदिग्ध पाए जाने पर उनका पर्चा 'ब' भरकर आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया.
रेंज में चलाया जा रहा खास अभियान : उन्होंने बताया, जयपुर रेंज में तीन दिन का एक खास अभियान चलाया गया. जिसमें पहले दिन एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की गई और 800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबकि दूसरे दिन एरिया सत्यापन की कार्रवाई कर बाहरी लोगों की जांच की गई है. इस दौरान सभी जिलों में एसपी की मॉनिटरिंग में यह कार्रवाई की गई. एएसपी और वृत्ताधिकारी फील्ड में रहे और टीमों ने जगह-जगह जाकर एरिया सत्यापन की कार्रवाई की.
इसे भी पढ़ें: जयपुर रेंज में एरिया डोमिनेशन: पुलिस की 469 टीमों ने 3045 स्थानों पर दी दबिश, 1098 बदमाश गिरफ्तार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


