भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता बूथ को मजबूत कर चलाएं अभियान: जयपुर शहर की बैठक में विधायक गोपाल शर्मा बोले- लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur BJP Meeting: MLA Gopal Sharma & Amit Goyal Focus On Booth Strength भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता बूथ को मजबूत कर चलाएं अभियान:जयपुर शहर की बैठक में विधायक गोपाल शर्म…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur BJP Meeting: MLA Gopal Sharma & Amit Goyal Focus On Booth Strength
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता बूथ को मजबूत कर चलाएं अभियान:जयपुर शहर की बैठक में विधायक गोपाल शर्मा बोले- लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी
- कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण, संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा- सभी पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्ष निर्धारित
जयपुर शहर जिला कार्यालय में हुई बैठक में गोयल ने कहा- भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा बल उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा- प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई मानते हुए उसे और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से घर-घर संपर्क बढ़ाने, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
योजना के साथ कार्य करने के निर्देश
गोयल ने कहा- कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और जनता के बीच निरंतर संवाद ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी मंडलों को समयबद्ध योजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विधायक गोपाल शर्मा बोले- आमजन की समस्याओं के समाधान जल्द हों
विधायक गोपाल शर्मा ने कहा- भाजपा का संगठन राष्ट्रहित, सेवा और सुशासन की विचारधारा पर आधारित है। उन्होंने कहा- प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाए और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा- संगठन की सफलता बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही होती है। यही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है।
मीडिया सह-प्रभारी नयन माधाणी अग्रवाल ने बताया- बैठक में विधायक बालमुकुंद आचार्य, विधायक प्रत्याशी रवि नैय्यर, जिला महामंत्री नवरतन नराणिया, रेखा राठौड़, राजेश ताम्बी आदि मौजूद रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में निकाय, पंचायत चुनाव 15 नवंबर तक पूरे होंगे

राजस्थान हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, 15 नवंबर तक पंचायत और निकाय चुनाव होंगे

जयपुर राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सरकार ने शपथ पत्र किया पेश, कहा- 17 अगस्त को निकाय चुनाव की घोषणा कर देंगे


