अजमेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने विकास के लिए 15 संकल्प, बोले- भाजपा की हवा खराब इसलिए आ रहे सीएम
अजमेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने विकास के लिए 15 संकल्प, बोले- भाजपा की हवा खराब इसलिए आ रहे सीएम भाजपा के बाद कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी. कांग्रेस नेताओं ने भाजपा एवं सीएम पर तंज कसे. Published : September 5, 2026 at…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने विकास के लिए 15 संकल्प, बोले- भाजपा की हवा खराब इसलिए आ रहे सीएम
भाजपा के बाद कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी. कांग्रेस नेताओं ने भाजपा एवं सीएम पर तंज कसे.
Published : September 5, 2026 at 8:04 PM IST
अजमेर: अजमेर में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी शनिवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया. इसमें वरिष्ठ कांग्रेसियों और उसके प्रत्याशियों ने जीतने के बाद सभी 15 संकल्प पूरा करने की प्रतिज्ञा है. संकल्प पत्र में दिए बिंदु शहर के विकास, सुरक्षा, सौंदर्यीकरण और भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम से संबंधित हैं.
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने प्रेस वार्ता में भाजपा पर तंज कसा. जयपाल बोले, अजमेर में भाजपा की हालत खराब है इसलिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रचार के लिए यहां आना पड़ रहा है, लेकिन इस बार आमजन भाजपा को सबक सिखाने को तैयार है.
अजमेर निगम भाजपा से गया: शहर कांग्रेस अध्यक्ष जयपाल ने बताया कि संकल्प पत्र में दिए सभी बिंदुओं को पूरा करने को कांग्रेस संकल्पबद्ध है. शहर की बदहाली की जिम्मेदार भाजपा है. 36 वर्षों से अजमेर निकाय में लगातार भाजपा का बोर्ड बन रहा है. शहर की दोनों विधानसभा सीटों पर 5 बार से भाजपा विधायक हैं. इसके बावजूद शहर की बदहाली किसी से छुपी नहीं है. नगर निगम में भ्रष्टाचार है.
भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा: उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बोर्ड बना तो नगर निगम से भ्रष्टाचार खत्म करेंगे. अनासागर के सौंदयीकरण, पर्यटन बढ़ाने, सफाई, सड़कों के निर्माण, वार्डों में सीसीटीवी लगाने, युवाओं को रोजगार दिलाने आदि कार्यों के लिए कांग्रेस संकल्पबद्ध है. जयपाल ने कहा कि प्रत्याशी को टिकट देने से पहले कांग्रेस ने एक घोषणा कराई कि वह क्षेत्र की जनता के लिए सातों दिन 24 घंटे तत्पर रहेंगे और मोबाइल नंबर भी जनता को देंगे.
सीएम के दौरे पर तंज: डॉ. जयपाल ने कहा कि अजमेर में भाजपा की हालात इतनी खराब है कि रविवार को प्रचार के लिए मुख्यमंत्री को आना पड़ रहा है. भाजपा नेताओं को लग रहा है कि अजमेर नगर निगम अब हाथ से जाने वाला है, इसलिए सीएम को प्रचार को बुलाया है, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है. अजमेर की जनता कांग्रेस का बोर्ड बनाने का मानस बना चुकी.
राजस्थान में भाजपा की हवा खराब: आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा, मुख्यमंत्री प्रचार को निकले हैं. इससे साफ है कि अजमेर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में भाजपा की हालत खराब है. राठौड़ ने कहा, सीएम रोड शो के बजाय कुछ ऐसा करते कि राजस्थान की जनता उन्हें भविष्य में भी याद रखती. अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी विधानसभा में अध्यक्ष हैं, लेकिन अपने पद की गरिमा नहीं रख रहे.
पूर्व प्रदेश सचिव के बिगड़े बोल: पूर्व प्रदेश सचिव राजेश टंडन ने प्रेस वार्ता में कहा, संकल्प पत्र में 16वां बिंदु और जोड़ना चाहिए. इसमें अजमेर में एक अजायबघर बनाना चाहिए, जिसमें वासुदेव देवनानी को रखा जाए ताकि बच्चे जब अजायबघर आए तो उन्हें बताएं कि 36 वर्षों से अजमेर नगर निगम में भाजपा राज ने अजमेर को बदहाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अजमेर का सत्यानाश करने वाले ये थे.
पढ़ें: निकाय चुनाव 2026 : रिमझिम के बीच सीएम का भीलवाड़ा में रोड शो, कल अजमेर में करेंगे प्रचार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


