जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए वोटिंग कल: 723 उम्मीदवार मैदान में, 24.33 लाख से ज्यादा वोटर्स तय करेंगे रिजल्ट; 2256 बूथों पर होगा मतदान - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Municipal Corporation Election | Voting Tomorrow For 150 Wards जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए वोटिंग कल:723 उम्मीदवार मैदान में, 24.33 लाख से ज्यादा वोटर्स तय करें…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Municipal Corporation Election | Voting Tomorrow For 150 Wards
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए वोटिंग कल:723 उम्मीदवार मैदान में, 24.33 लाख से ज्यादा वोटर्स तय करेंगे रिजल्ट; 2256 बूथों पर होगा मतदान
- कॉपी लिंक
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डो के लिए कल वोटिंग होगी। इन वार्डो में कुल 723 प्रत्याशी मैदान में है, जिनके जीत-हार का फैसला कल 24.33 लाख से ज्यादा वोटर्स करेंगे। जयपुर में वोटिंग के लिए जिला निर्वाचन शाखा ने 2256 पोलिंग स्टेशन बनाए है। चुनाव के रिजल्ट 14 सितंबर को आएंगे। मेयर पद के लिए चुनाव 21 सितंबर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 22 सितंबर को होंगे।
जयपुर के 150 वार्डो में प्रत्याशियों की स्थिति देखे तो प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस दोनों से 149-149 प्रत्याशी मैदान में है, जबकि शेष 425 प्रत्याशी निर्दलीय या किसी राष्ट्रीय या क्षेत्रिय पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे है।
इन वार्डो में सीधी टक्कर
वार्ड नंबर 41, 42, 45, 49, 52, 53, 60, 83, 90, 91, 94, 122, 123, 129, 131, 142 और 150 ऐसे हैं, जहां केवल 2-2 प्रत्याशी ही हैं। जिनके बीच सीधी टक्कर है। जबकि 35 वार्ड ऐसे भी हैं, जहां त्रिकोणिय मुकाबला देखने को मिल सकता है। इन 35 वार्डों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 3-3 है। वहीं वार्ड नं. 62 में सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में है, यहां 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है।
12.61 लाख पुरूष वोटर्स
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 24 लाख 33 हजार 121 मतदाता है। इसमें पुरूष वोटर्स की संख्या 12 लाख 61 हजार 380 है, जबकि महिला वोटर्स 11 लाख 71 हजार 649 और थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 92 है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


