राजस्थान हाईकोर्ट: एक सप्ताह में चौथी तबादला सूची,16 न्यायिक अधिकारियों के तबादले; 8 जिलों में प्रिंसिपल डीजे
राजस्थान हाईकोर्ट: एक सप्ताह में चौथी तबादला सूची,16 न्यायिक अधिकारियों के तबादले; 8 जिलों में प्रिंसिपल डीजे राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने एक सप्ताह में चौथी तबादला सूची जारी कर 16 न्यायिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां…

सौजन्य से:- Amar Ujala
राजस्थान हाईकोर्ट: एक सप्ताह में चौथी तबादला सूची,16 न्यायिक अधिकारियों के तबादले; 8 जिलों में प्रिंसिपल डीजे
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने एक सप्ताह में चौथी तबादला सूची जारी कर 16 न्यायिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दीं। आठ प्रमुख न्यायिक जिलों में प्रिंसिपल डीजे बदले गए।
विस्तार
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर न्यायिक अधिकारियों की चौथी तबादला सूची जारी की है। बुधवार देर शाम जारी आदेश में जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के अधिकारियों समेत कुल 16 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी सूची में लंबे समय से रिक्त प्रिंसिपल डीजे के पदों पर भी अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठता और प्रशासनिक जरूरत के आधार पर कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
8 प्रमुख न्यायिक जिलों में नए प्रिंसिपल डीजे
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रमुख पदस्थापनाओं में शामिल हैं:
-सत्यनारायण व्यास को कोटा से जोधपुर महानगर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
- ब्रजेन्द्रकुमार जैन का जयपुर महानगर प्रथम से जयपुर महानगर द्वितीय में तबादला किया गया है।
- माधवी दिनकर को जयपुर जिला से झुंझुनूं जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर भेजा गया है।
- दिनेश त्यागी को जोधपुर महानगर से जयपुर महानगर प्रथम का प्रिंसिपल डीजे बनाया गया है।
- मशरूर आलम खान को जयपुर महानगर की स्पेशल कोर्ट संख्या-5 से भरतपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है।
- हेमराज गौड़ का डीग से कोटा जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तबादला किया गया है।
- तारा अग्रवाल को मेड़ता से जयपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
- अनु अग्रवाल को बीकानेर की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 से सवाई माधोपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर भेजा गया है।
सचिन गुप्ता को NIA मामलों की स्पेशल कोर्ट की जिम्मेदारी
सूची में सचिन गुप्ता को जयपुर में NIA Act मामलों की स्पेशल कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। वे फिलहाल भरतपुर की स्पेशल POCSO कोर्ट संख्या-1 में कार्यरत थे।
CBI और बम ब्लास्ट मामलों की विशेष अदालतों में भी बदलाव
राजस्थान स्टेट जुडिशियल एकेडमी, जोधपुर में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत डीजे चेतना को जयपुर महानगर प्रथम की स्पेशल CBI कोर्ट नंबर-5 में नियुक्त किया गया है। यह पद पहले मशरूर आलम खान के पास था।
इसी तरह प्रहलाद राय शर्मा का भी तबादला किया गया है। वे भीलवाड़ा की स्पेशल POCSO कोर्ट संख्या-2 में कार्यरत थे। उन्हें जयपुर महानगर द्वितीय की बम ब्लास्ट मामलों की स्पेशल कोर्ट का जज बनाया गया है।
यह भी पढें- नया शेड्यूल जारी: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं का बदला कैलेंडर, टीचिंग एसोसिएट परीक्षा 17 नवंबर से होगी शुरू
कोटा और झालावाड़ में भी पदस्थापन बदले
धर्म राज मीणा कोटा की महिला उत्पीड़न विशेष कोर्ट संख्या-2 से एडीजे भवानीमंडी, झालावाड़ के पद पर भेजा गया है। वहीं राजीव दत्तात्रेय का भवानीमंडी से तबादला कर उन्हें फिर से कोटा की महिला उत्पीड़न विशेष कोर्ट संख्या-2 में एडीजे नियुक्त किया गया है।
बांसवाड़ा से अलवर और हाईकोर्ट में भी बदलाव
अरुण प्रकाश आर्या का तबादला बागीदौरा, बांसवाड़ा से रामगढ़, अलवर में सीनियर सिविल जज-व-अति. मुख्य न्यायिक अधिकारी के पद पर किया गया है।
हाईकोर्ट में OSD के रूप में कार्यरत आशुतोष कुमावत की सेवाएं एडीजे जोधपुर जिला में स्थानांतरित की गई हैं। वहीं फागी में एडीजे के पद पर कार्यरत कीर्ति सिंघमार को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में OSD नियुक्त किया गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


