होमपर्यटनयात्रियों को तोहफा : कोटा से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा अगस्त-सितंबर तक बढ़ी, सफर होगा और आसान
पर्यटन

यात्रियों को तोहफा : कोटा से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा अगस्त-सितंबर तक बढ़ी, सफर होगा और आसान

यात्रियों को तोहफा : कोटा से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा अगस्त-सितंबर तक बढ़ी, सफर होगा और आसान इन ट्रेनों से कानपुर, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, मुंबई, सूरत, रतलाम और अहमदाबाद तक की यात्रा की जा सकेगी. कोटा से…

ETV Bharat के अनुसार9 जुलाई 2026 को 06:20 am बजे
यात्रियों को तोहफा : कोटा से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा अगस्त-सितंबर तक बढ़ी, सफर होगा और आसान

सौजन्य से:- ETV Bharat

यात्रियों को तोहफा : कोटा से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा अगस्त-सितंबर तक बढ़ी, सफर होगा और आसान

इन ट्रेनों से कानपुर, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, मुंबई, सूरत, रतलाम और अहमदाबाद तक की यात्रा की जा सकेगी.

कोटा से गुजर रही ट्रेन (ETV Bharat Kota)

Published : July 9, 2026 at 10:36 AM IST

कोटा: यात्रियों की डिमांड के आधार पर विशेष ट्रेनों का संचालन करने वाली कोटा रेल मंडल से गुजरने वाली 18 रेल गाड़ियों की समय सीमा में वृद्धि की गई है. अब इनमें से अधिकांश ट्रेनें अगस्त और सितंबर तक भी संचालित होंगी. यात्री इनके टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट या पीआरएस काउंटर से बुक करवा सकते हैं.

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों में मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश जाने वाली रेलगाड़ियां शामिल हैं. इनसे कानपुर, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, मुंबई, सूरत, रतलाम और अहमदाबाद तक की यात्रा की जा सकेगी.

इन रेलगाड़ियों की बढ़ाई गई समय सीमा:

- ट्रेन नम्बर 01907 आगरा कैंट–उधना साप्ताहिक स्पेशल: 21 जुलाई से 25 अगस्त तक 6 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह हर मंगलवार को आगरा कैंट से चलती है.

- ट्रेन नम्बर 01908 उधना–आगरा कैंट साप्ताहिक स्पेशल: 22 जुलाई से 26 अगस्त तक 6 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह ट्रेन उधना से हर बुधवार को चलती है.

- ट्रेन नम्बर 04139 प्रयागराज–दादर साप्ताहिक स्पेशल: 17 जुलाई से 28 अगस्त तक 7 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह हर शुक्रवार को प्रयागराज से चलती है.

- ट्रेन नम्बर 04140 दादर–प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल: 19 जुलाई से 30 अगस्त तक 7 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह दादर से हर रविवार को चलती है.

- ट्रेन नंबर 04125 सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल: 20 जुलाई से 31 अगस्त तक 7 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह हर सोमवार को सूबेदारगंज से चलती है.

- ट्रेन नम्बर 04126 बांद्रा टर्मिनस–सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल: 21 जुलाई से 01 सितम्बर तक 7 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह हर मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से चलती है.

- ट्रेन नंबर 01905 कानपुर सेंट्रल–असारवा साप्ताहिक स्पेशल: 20 जुलाई से 31 अगस्त तक 7 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह हर सोमवार को कानपुर सेंट्रल से चलती है.

- ट्रेन नंबर 01906 असारवा–कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल: 21 जुलाई से 1 सितंबर तक 7 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह ट्रेन हर मंगलवार को असारवा से चलती है.

- ट्रेन नंबर 04111 प्रयागराज–गांधीग्राम द्वि-साप्ताहिक स्पेशल: 18 जुलाई से 29 अगस्त तक 13 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह ट्रेन प्रयागराज से हर शनिवार और मंगलवार को चलती है.

- ट्रेन नंबर 04112 गांधीग्राम–प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल: 19 जुलाई से 30 अगस्त तक 13 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह ट्रेन हर रविवार और बुधवार को गांधीग्राम से चलती है.

- ट्रेन नम्बर 04119 सूबेदारगंज–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल: 18 जुलाई से 29 अगस्त तक 7 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह ट्रेन हर शनिवार को सूबेदारगंज से चलती है.

- ट्रेन नम्बर 04120 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन: 19 जुलाई से 30 अगस्त तक 7 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह ट्रेन हर रविवार को वलसाड से चलती है.

- ट्रेन नम्बर 04177 सूबेदारगंज–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल: 21 जुलाई से 25 अगस्त तक 6 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह ट्रेन हर मंगलवार को सूबेदारगंज से चलती है.

- ट्रेन नंबर 04178 वलसाड–सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल: 22 जुलाई से 26 अगस्त तक 6 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह वलसाड से हर बुधवार को रवाना होती है.

- ट्रेन नम्बर 01910 आगरा कैंट–असारवा वीकली स्पेशल: 3 से 31 अगस्त तक 6 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह आगरा कैंट से हर सोमवार को रवाना होती है.

- ट्रेन नम्बर 01909 असारवा–आगरा कैंट वीकली स्पेशल: 4 अगस्त से 1 सितंबर के बीच 5 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह प्रत्येक मंगलवार को असारवा से चलती है.

- ट्रेन नम्बर 04175 सूबेदारगंज–दादर वीकली स्पेशल: 19 जुलाई से 30 अगस्त के बीच 7 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार को रवाना होती है.

- ट्रेन नम्बर 04176 दादर–सूबेदारगंज वीकली स्पेशल: 21 जुलाई से 1 सितंबर तक 7 ट्रिप बढ़ाई गई हैं. यह ट्रेन दादर से हर मंगलवार को रवाना होती है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें