राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, शिवानी सिंह बनीं जोधपुर जिला जज
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, शिवानी सिंह बनीं जोधपुर जिला जज राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में शिवानी सिंह को जोधपुर जिला…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, शिवानी सिंह बनीं जोधपुर जिला जज
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में शिवानी सिंह को जोधपुर जिला जज बनाया गया.
Published : September 27, 2026 at 8:35 AM IST
जोधपुर : हाईकोर्ट प्रशासन ने जिला जिला संवर्ग के 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसी तरह से मुख्यन्याधीश के निर्देश पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशों को न्याय क्षेत्र के तहत आवंटित जिला न्याय क्षेत्रों का प्रभार बदला गया है. रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार शिवानी सिंह को जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर जिला के पद पर नियुक्त किया गया है.
आदेश के तहत जिला एवं सेशन न्यायाधीश भरतपुर बलजीत सिंह को रजिस्ट्रार विजिलेंस, राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच लगाया गया है. सुनील कुमार पंचोली को रजिस्ट्रार विजिलेंस मुख्यपीठ जोधपुर, अनिल बेनीवाल को जज स्पेशल कोर्ट पॉक्सो एक्ट संख्या-1 अजमेर और मीनाक्षी शर्मा को जिला एवं सेशन न्यायाधीश टोंक बनाया गया है.
डॉ. सीमा अग्रवाल को रजिस्ट्रार रूल्स मुख्यपीठ जोधपुर, सुशील कुमार पाराशर को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी परीक्षा सेल मुख्यपीठ जोधपुर, अर्चना मिश्रा को सेशन जज स्पेशल एसीबी कोर्ट संख्या-2 जोधपुर महानगर तथा हेमंत सिंह बघेला को रजिस्ट्रार प्रशासन जयपुर बेंच लगाया गया है. देवेंद्र सिंह भाटी को जज स्पेशल पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 जोधपुर महानगर, जगत सिंह पंवार को एडीजे दूदू, शिव कुमार को क्लासीफिकेशन प्रथम जयपुर बेंच और तोषिता मालानी को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी फाइनेंस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर मुख्यपीठ जोधपुर लगाया गया है.
प्रशांत चौधरी को एडीजे दौसा, विकास कालेर को रजिस्ट्रार क्लासीफिकेशन प्रथम मुख्यपीठ जोधपुर तथा कुलदीप राव को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी मुख्यपीठ जोधपुर नियुक्त किया गया है. सीनियर सिविल जज कैडर में रश्मि नवल को एसीजेएम साइबर सेल कोर्ट जयपुर महानगर प्रथम और पायल अग्रवाल को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी मुख्यपीठ जोधपुर लगाया गया है.
- जस्टिस विनीत कुमार माथुर — जोधपुर महानगर, उदयपुर
- जस्टिस इंद्रजीत सिंह — जयपुर महानगर-I
- जस्टिस अरुण मोंगा — भीलवाड़ा, प्रतापगढ़
- जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल — जयपुर महानगर -II
- जस्टिस मुन्नुरी लक्ष्मण — गंगानगर, बालोतरा
- जस्टिस फरजंद अली — बीकानेर, डूंगरपुर
- जस्टिस सुदेश बंसल — कोटा
- जस्टिस अनूप कुमार धांढ — अजमेर
- जस्टिस विनोद कुमार भरवानी — अलवर
- जस्टिस उमा शंकर व्यास — भरतपुर
- जस्टिस रेखा बोराना — चित्तौड़गढ़, जैसलमेर
- जस्टिस समीर जैन — जयपुर जिला
- जस्टिस कुलदीप माथुर — पाली, फलोदी
- जस्टिस शुभा मेहता — सीकर
- जस्टिस गणेश राम मीणा — झुंझुनूं
- जस्टिस अनिल कुमार उपमन — दौसा
- जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी — हनुमानगढ़, सलूंबर
- जस्टिस अशोक कुमार जैन — टोंक
- जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित — चूरू
- जस्टिस भुवन गोयल — बूंदी
- जस्टिस प्रवीण भटनागर — झालावाड़
- जस्टिस आशुतोष कुमार — बारां
- जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा — मेड़ता
- जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर — कोटपूतली-बहरोड़
- जस्टिस चंद्र प्रकाश श्रीमाली — धौलपुर
- जस्टिस मनीष शर्मा — सवाई माधोपुर
- जस्टिस आनंद शर्मा — ब्यावर
- जस्टिस सुनील बेनीवाल — राजसमंद
- जस्टिस मुकेश राजपुरोहित — बाड़मेर
- जस्टिस संदीप शाह — बांसवाड़ा
- जस्टिस संदीप तनेजा — खैरथल-तिजारा
- जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू — जालौर
- जस्टिस बिपिन गुप्ता — सिरोही
- जस्टिस संजीत पुरोहित — डीडवाना-कुचामन
- जस्टिस रवि चिरानिया — करौली
- जस्टिस अनूप सिंह — डीग
- जस्टिस संगीता शर्मा — जोधपुर जिला
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


