जयपुर में 19 अगस्त से ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक, वैश्विक साझेदारी और निवेश के खुलेंगे नए रास्ते
जयपुर में 19 अगस्त से ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक, वैश्विक साझेदारी और निवेश के खुलेंगे नए रास्ते ब्रिक्स देशों की पर्यटन बैठकों की मेजबानी के लिए तैयार जयपुर. बुधवार से अगले 4 दिन ब्रिक्स देश पर्यटन पर जयपुर में कर…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में 19 अगस्त से ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक, वैश्विक साझेदारी और निवेश के खुलेंगे नए रास्ते
ब्रिक्स देशों की पर्यटन बैठकों की मेजबानी के लिए तैयार जयपुर. बुधवार से अगले 4 दिन ब्रिक्स देश पर्यटन पर जयपुर में करेंगे मंथन .
Published : August 17, 2026 at 11:09 AM IST
जयपुर : राजधानी जयपुर में 19 से 22 अगस्त तक ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह की बैठक और पर्यटन मंत्रियों की बैठक का आयोजन होने जा रहा है. ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होने वाली इन बैठकों को राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र के लिए वैश्विक मंच पर अपनी विरासत, संस्कृति, वन्यजीव, रेगिस्तान और आतिथ्य को प्रदर्शित करने के बड़े अवसर के तौर पर देखा जा रहा है. जयपुर में होने वाली ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह की बैठक और पर्यटन मंत्रियों की बैठक राजस्थान के लिए केवल एक अंतरराष्ट्रीय बैठक नहीं, बल्कि राज्य के पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक साझेदारी, निवेश और नए बाजारों से जोड़ने का अहम मौका है. जिसके बाद राजस्थान की विरासत, वन्यजीव, रेगिस्तान और विलासिता पर्यटन को ब्रिक्स देशों के बाजारों में नई पहचान मिल सकती है.
19 और 20 अगस्त को ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह की बैठक होगी, जबकि 21 और 22 अगस्त को ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया जाएगा. इन बैठकों में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि पर्यटन क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों, नई संभावनाओं और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे. बैठकों का प्रमुख फोकस कृत्रिम बुद्धिमत्ता और पर्यटन, टिकाऊ एवं जिम्मेदार पर्यटन, पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण और पर्यटन आदान-प्रदान और सुगम यात्रा सुविधा जैसे विषयों पर रहेगा.
Three days to go for the BRICS Tourism Working Group Meeting in Jaipur, where heritage, innovation and global collaboration come together to shape a more resilient and sustainable future for tourism. #BRICS2026 #BRICSTourism #TourismWorkingGroup #Jaipur #RajasthanTourism… https://t.co/jOVGxlqx4h
— Rajasthan Tourism (@my_rajasthan) August 15, 2026
इसे भी पढ़ें: जयपुर: सफल रहा 10वां ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों का सम्मेलन, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और हरित उद्योगों पर बढ़ेगा सहयोग
आपसी सहयोग और साझेदारी मजबूत करने पर जोर : ब्रिक्स पर्यटन बैठकों के जरिए सदस्य देश पर्यटन क्षेत्र में आपसी सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने पर जोर देंगे. तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच पर्यटन क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका, पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल सुविधाएं और पर्यटन सेवाओं को अधिक सुगम बनाने के उपायों पर चर्चा होगी. इसके साथ ही टिकाऊ और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े युवाओं को प्रशिक्षित करने और देशों के बीच पर्यटकों की आवाजाही को आसान बनाने पर भी मंथन होगा.
Only two days to go! Jaipur is all set for the BRICS Tourism Working Group Meeting.#BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship
— Ministry of Tourism (@tourismgoi) August 16, 2026
(1/2) pic.twitter.com/wpnaZ5RV0p
जयपुर में होने वाली इन बैठकों से राजस्थान को अपनी पर्यटन क्षमता को अंतरराष्ट्रीय बाजार के सामने पेश करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा. राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, किले और महल, लोक संस्कृति, रेगिस्तानी पर्यटन, वन्यजीव, धार्मिक स्थल और विलासिता पर्यटन इसके प्रमुख आकर्षण हैं. ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के सामने इन पर्यटन उत्पादों की प्रस्तुति से राज्य के लिए नए पर्यटक बाजार और निवेश के अवसर खुलने की संभावना है.
केंद्र और राज्य सरकार भी इस दिशा में अलर्ट : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने पर जोर दे रही है. वहीं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के स्तर पर पर्यटन उद्योग और निजी क्षेत्र की व्यापक भागीदारी के जरिए राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत तरीके से स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. ब्रिक्स बैठकों के दौरान राजस्थान के पर्यटन मॉडल और राज्य की पर्यटन क्षमता को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा.
The countdown is on for the BRICS Tourism Ministers' Meeting in the Pink City - Jaipur!#BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship
— Ministry of Tourism (@tourismgoi) August 16, 2026
(1/2) pic.twitter.com/7CF8fUzNVM
इसे भी पढ़ें: ब्रिक्स सम्मेलन 2026: निजी पूंजी जुटाने के लिए स्थिर और भरोसेमंद ढांचा जरूरी- निर्मला सीतारमण
केंद्रीय पर्यटन संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विषयों को भी अंतरराष्ट्रीय सहयोग के संदर्भ में आगे बढ़ाया जा सकता है. राज्य की कोशिश ब्रिक्स देशों के साथ पर्यटन क्षेत्र में दीर्घकालीन साझेदारी विकसित करने की है, जिससे केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के बजाय निवेश, कौशल विकास, डिजिटल पर्यटन और संयुक्त पर्यटन परियोजनाओं को भी बढ़ावा मिल सके.
राजस्थान के पर्यटन स्थलों का होगा प्रचार : ब्रिक्स देशों के साथ समान पर्यटन स्थलों के बीच साझेदारी कार्यक्रम की संभावित शुरुआत भी राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण पहल हो सकती है. इसके तहत राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों को ब्रिक्स देशों के समान या पूरक पर्यटन स्थलों के साथ जोड़ा जा सकता है. इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संयुक्त प्रचार अभियान और पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ावा देने की संभावनाएं बनेंगी. राजस्थान अपने विरासत पर्यटन को भी ब्रिक्स सहयोग का प्रमुख हिस्सा बनाने की कोशिश कर सकता है. विरासत संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए ब्रिक्स विरासत शहर नेटवर्क जैसी अवधारणा पर काम किया जा सकता है. इसके जरिए ऐतिहासिक शहरों के संरक्षण, पर्यटन प्रबंधन, डिजिटल विरासत और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए सदस्य देशों के बीच साझा मंच विकसित करने की दिशा में पहल संभव है.
19 से 22 अगस्त तक जयपुर में आयोजित होंगी ब्रिक्स देशों के पर्यटन कार्य समूह और पर्यटन मंत्रियों की बैठकें
— सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (@DIPRRajasthan) August 10, 2026
प्रशासन विभाग ने संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशhttps://t.co/95MprqYax1 pic.twitter.com/2zwcrn5FqQ
वाइल्डलाइफ टूरिज्म होगा विकसित : वन्यजीव पर्यटन के क्षेत्र में भी राजस्थान के पास बड़ा अवसर है. रणथंभौर, सरिस्का, केवलादेव और डेजर्ट नेशनल पार्क जैसे गंतव्य राज्य को अलग पहचान देते हैं. ब्रिक्स देशों के प्रमुख सफारी और वन्यजीव पर्यटन स्थलों के साथ सहयोग विकसित कर संयुक्त प्रचार, विशेषज्ञों के आदान-प्रदान और संरक्षण आधारित पर्यटन मॉडल को आगे बढ़ाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: जयपुर में आज से BRICS वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की अहम बैठक, वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर होगा मंथन
पर्यटन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल भी बैठकों का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा. राजस्थान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित डिजिटल पर्यटन मंच, बहुभाषी पर्यटक सुविधाएं, स्मार्ट गाइड, डिजिटल विरासत अनुभव और पर्यटकों के लिए एकीकृत सूचना प्रणाली विकसित करने की संभावनाओं पर काम किया जा सकता है. इससे विदेशी पर्यटकों को भाषा और सूचना से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है.
जयपुर में 17 अगस्त से 22 अगस्त तक BRICS टूरिज़्म वर्किंग ग्रुप और टूरिज़्म मंत्रियों की बैठक में BRICS सदस्य देश एक साथ आकर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और टूरिज़्म के भविष्य को आकार देंगे।#BRICS2026 #BRICSIndia2026 #IndiaBRICSChairship@BricsIndia2026@my_rajasthan pic.twitter.com/X0Xm3yxhIT
— AKASHVANI NEWS RAJASTHAN (@airnews_jaipur) August 13, 2026
टूरिज्म कॉरिडोर में राजस्थान का रोड मैप : राजस्थान पर्यटन को ब्रिक्स देशों में रोड शो और व्यवसाय-से-व्यवसाय नेटवर्क के जरिए नए बाजारों तक पहुंचाने की योजना भी महत्वपूर्ण हो सकती है. पर्यटन विभाग और निजी पर्यटन उद्योग के बीच साझेदारी के माध्यम से टूर ऑपरेटर, होटल, यात्रा कंपनियां और अन्य हितधारक ब्रिक्स देशों के बाजारों में राजस्थान के पर्यटन उत्पादों को बढ़ावा दे सकते हैं.
दीर्घकालीन स्तर पर 2030-31 तक ब्रिक्स-राजस्थान एकीकृत पर्यटन गलियारे की अवधारणा राजस्थान के लिए एक बड़ा पर्यटन रोडमैप बन सकती है. इसके तहत राजस्थान को ब्रिक्स देशों के प्रमुख पर्यटन बाजारों से जोड़ने, संयुक्त पर्यटन पैकेज विकसित करने, निवेश आकर्षित करने, डिजिटल संपर्क और पर्यटन कौशल को मजबूत करने जैसी पहल शामिल की जा सकती हैं.
@BricsIndia2026 अंतर्गत जयपुर में 19 से 22 अगस्त 2026 तक अंतरराष्ट्रीय 'ब्रिक्स पर्यटन बैठकें आयोजित होंगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान@RajGovOfficial @my_rajasthan pic.twitter.com/1sqLeNbtQf
— AKASHVANI NEWS RAJASTHAN (@airnews_jaipur) August 11, 2026
इसे भी पढ़ें: ब्रिक्स करेंसी के पक्ष में नहीं भारत, डिजिटल कॉमर्स और नई टेक्नोलॉजी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: पीयूष गोयल
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में निजी बसों की हड़ताल कैंसिल: बस ऑपरेटर्स ने परिवहन सचिव से बातचीत के बाद लिया फैसला - Jaipur News

उदयपुर में अरावली पर सुनवाई को उमड़ी भीड़, सभागार पड़ा छोटा...दो घंटे में आधे भी नहीं रख पाए अपनी बात

ईवीएम में ‘क्लॉक एरर’ तो भी नहीं रुकेगा मतदान: राजस्थान निकाय चुनाव के लिए आयोग का नया ‘एक्शन प्लान’ - Jaipur News


