होमखेलपंचायत चुनाव से पहले भजनलाल सरकार का तोहफा, 192 गांवों में अटल प्रगति पथ के लिए 381 करोड़ स्वीकृत
खेल

पंचायत चुनाव से पहले भजनलाल सरकार का तोहफा, 192 गांवों में अटल प्रगति पथ के लिए 381 करोड़ स्वीकृत

पंचायत चुनाव से पहले भजनलाल सरकार का तोहफा, 192 गांवों में अटल प्रगति पथ के लिए 381 करोड़ स्वीकृत 381 करोड़ की लागत से 28 जिलों में करीब 286 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण होगा. Published : August 12, 2026 at 4…

ETV Bharat के अनुसार12 अगस्त 2026 को 12:15 pm बजे
पंचायत चुनाव से पहले भजनलाल सरकार का तोहफा, 192 गांवों में अटल प्रगति पथ के लिए 381 करोड़ स्वीकृत

सौजन्य से:- ETV Bharat

पंचायत चुनाव से पहले भजनलाल सरकार का तोहफा, 192 गांवों में अटल प्रगति पथ के लिए 381 करोड़ स्वीकृत

381 करोड़ की लागत से 28 जिलों में करीब 286 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण होगा.

Published : August 12, 2026 at 4:41 PM IST

जयपुर: पंचायत-निकाय चुनाव से ठीक पहले राजस्थान में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भजनलाल शर्मा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने 5 हजार से अधिक आबादी वाले शेष 192 गांवों में अटल प्रगति पथ के निर्माण के लिए 381.91 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है. इसके तहत प्रदेश के 28 जिलों में करीब 286 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा.

लाभ अंतिम छोर तक आसानी से पहुंच: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक गांव और आबादी क्षेत्र को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है, ताकि विकास का लाभ अंतिम छोर तक आसानी से पहुंच सके. उन्होंने कहा कि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाली महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा है. मुख्यमंत्री के अनुसार, अटल प्रगति पथ बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा. इससे लोगों के समय और परिवहन लागत में कमी आएगी और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. किसानों को कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज तक पहुंचने और मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में भी सुविधा मिलेगी.

इसे भी पढ़ें- सीएम भजनलाल बोले- लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा, उनके योगदान को करेंगे संरक्षित

28 जिलों के 192 गांवों को मिलेगा लाभ: राज्य सरकार की स्वीकृति के अनुसार अजमेर जिले के टांटोटी, घूघरा, गनाहेड़ा, गगवाना, बिड़क्चियावास और देराठू में अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे. अलवर में गारू, हरसाना, गढ़ी सवाईराम, बालेटा, पृथ्वीपुरा और तुलेड़ा को इसका लाभ मिलेगा. बालोतरा में ईटवाया, कनाना, पारलू और कल्याणपुर तथा बांसवाड़ा में अरथूना और खोड़न में सड़क निर्माण होगा. बारां के देवरी, कस्बाथाला और पलायथा, बाड़मेर के बुरान का तला, भरतपुर के सरसैना, छौंकरवाड़ा कलां और ब्रह्मवाद, भीलवाड़ा के सहाड़ा और पारोली तथा चित्तौड़गढ़ के भोपालसागर में भी अटल प्रगति पथ का निर्माण प्रस्तावित है. चूरू जिले में जोगलिया, ईंयारा, शोभासर, जोगलसर, लालगढ़, कानूता और बांय, दौसा में उदयपुरिया, आलूदा और टोरड़ा, डीग में सांवलसेर, गुनसारा, रारह और अवार तथा डीडवाना-कुचामन में भकरी, कोलिया और घाटवा में सड़क निर्माण होगा. डूंगरपुर के पाडवा और ओबरी भी इस योजना में शामिल हैं.

जयपुर और जालोर में बड़ी संख्या में गांव शामिल: जयपुर जिले में भैसावा, हाथोज, हिंगोनिया, पचार, बेगस, राड़ावास, अमरसर, धानौता, बिशनगढ़, बिचून, जैतपुरा, चीथवाड़ी, अनंतपुरा, सिंगोद कलां और किशनमानपुरा में अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे. जालोर जिले में धानसा, जुंजाणी, पुनासा, दासपा, सेवड़ी, मोदरा, नरसाणा, तवाव, नांदिया, धानोल, दातवाड़ा, पावली, जसवंतपुरा, चौरा, रेवतड़ा, पांथेडी, ऐलाना, तिलोड़ा, दादाल, बाकरा, सांगाणा, केशवणा, कोमता, चौराऊ, बालवाड़ा, भैसवाड़ा, रायथल और गुड़ाबालोतान में सड़क निर्माण कार्य होंगे.

इसे भी पढ़ें- पदक विजेताओं का सम्मान : CM भजनलाल शर्मा बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रदेश का गौरव

झुंझुनू, जोधपुर, करौली समेत कई जिलों में सौगात: झुंझुनू जिले में बसई, संजय नगर, शिमला, कांकरिया, पपुरना, दूधवा नांगलिया, डाडा फतेहपुरा, महनसर, टांई, पांख, टोडी, छावसरी, सिगनोर, भौड़की, टीटनवाड़, बजावा, परसरामपुरा, टोडपुरा, बागोरिया की ढाणी, बसावा, चिराना और बड़वासी में काम होंगे. जोधपुर जिले के हरियाढ़ाणा, पिचियाक, रियां, भटिंडा, पलासनी, बिसलपुर, गंगाणी, सोयला, नाड़सर, गजसिंहपुरा, रतकुड़िया, धुंधाड़ा, गुड़ा विश्नोइयान, फिंच, नंदवान, झंवर, बोरानाडा और डोली को भी योजना में शामिल किया गया है. करौली जिले के झारेड़ा, गढ़मोरा, जहानगर मोरड़ा, नादौती, नांगल शेरपुर, शहर, कैमला और सोप में सड़क निर्माण होगा. खैरथल-तिजारा के बाघोर और कोटपूतली-बहरोड़ के हाथीपुरा, चतरपुरा, बनेठी, सरूंड, भौनावास, भैंसलाना और कारोली में भी अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे.

पाली से सीकर और टोंक तक पहुंचेगा योजना का लाभ: पाली जिले के नारलाई, बिसलपुर, धानला, अटबड़ा, बांकली, दुजाना, खैरवा और गुंदोज, फलोदी के रायमलावाड़ा और जाखण और राजसमंद के कुरज और गिलूंड में सड़क निर्माण होगा. सवाई माधोपुर के सूरवाल, खिलचीपुर और कुंडेरा, सीकर के थोई, रेवासा, बाय, मंडा, कोछोर, गुहाला, जिलो, चला, गांवड़ी, गणेश्वर, रायपुर पाटन और बठोठ तथा टोंक के नगर, थांवला, नगरफोर्ट, सोप और आवां में भी अटल प्रगति पथ का निर्माण प्रस्तावित है.

इसे भी पढ़ें- सीएम भजनलाल बोले- हमारी सरकार घोषणा नहीं, काम करती है, भरतपुर-डीग को 1186 करोड़ की विकास सौगात

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क से गांवों की मुख्यधारा से कनेक्टिविटी बढ़ेगी. बेहतर सड़क होने से ग्रामीण क्षेत्रों के उत्पाद बाजार तक तेजी से पहुंच सकेंगे और किसानों, व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को परिवहन में सुविधा मिलेगी. विद्यार्थियों और श्रमिकों के लिए भी रोजाना आवागमन आसान होगा. राज्य सरकार के इस फैसले को ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 382 करोड़ रुपए के निवेश से बनने वाले करीब 286 किलोमीटर अटल प्रगति पथ न केवल इन 192 गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत करेंगे, बल्कि आसपास के गांवों और ढाणियों को भी बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने में मदद करेंगे. सरकार का फोकस अब सड़क कनेक्टिविटी के जरिए ‘विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य को गांवों तक पहुंचाने पर है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें