राजस्थान में 198 निकायों में भाजपा के मेयर-चेयरमैन बने: आप ने भी चौंकाया; अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी हारी कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के भाई हारे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Urban Body Election Results | Councilor Voting & Cross Voting Fear राजस्थान में 198 निकायों में भाजपा के मेयर-चेयरमैन बने:आप ने भी चौंकाया; अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी हारी क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Urban Body Election Results | Councilor Voting & Cross Voting Fear
राजस्थान में 198 निकायों में भाजपा के मेयर-चेयरमैन बने:आप ने भी चौंकाया; अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी हारी कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के भाई हारे
- कॉपी लिंक
राजस्थान में देर रात तक 305 निकायों में से 302 के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं, जिनमें से बीजेपी के 198, कांग्रेस के 95, निर्दलीय 6 और आप, सीपीएम, आरएलपी के 1-1 अध्यक्ष बने हैं। भाजपा ने 7 में से 6 नगर निगम में जीत कर अपने मेयर बनाए और कांग्रेस केवल बीका
अजमेर-पाली में कांग्रेस बढ़त के बाद भी खुद का मेयर नहीं बना पाई। दोनों ही जगह भाजपा जीती। अजमेर में अनामिका शर्मा को 43 वोट मिले, जबकि यहां भाजपा के 32 पार्षद जीते थे। पाली में मेयर बनीं नमिता बुबकिया को 33 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के 21 पार्षद जीतकर आए थे। वहीं, कांग्रेस की सुमित्रा जैन को केवल 3 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के पास 29 पार्षद थे।
उदयपुर में बीजेपी के पारस सिंघवी और अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल जीतीं। अलवर में सुमनलता को 42 जबकि कांग्रेस की कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले।
बीकानेर में पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे और कांग्रेस नेता अनिल कल्ला मेयर बन गए। बारां की अटरू नगर पालिका में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के भाई कृष्ण मुरारी दिलावर को कांग्रेस की निशा नैनीवाल ने 3 वोट से हरा दिया।
सबसे पहले देखिए-7 नगर निगम के मेयर…
नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष चुनाव रिजल्ट
निकाय चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स…
32 निकाय प्रमुख निर्विरोध चुने गए : राजस्थान के 309 शहरी निकायों में से 32 में निर्विरोध चुनाव हुए हैं। भरतपुर, भीलवाड़ा नगर निगम के मेयर, 6 नगर परिषद सभापति और 24 नगपालिका अध्यक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वहीं, तीन नगर निगम सहित चार निकायों में 25 सितंबर को चुनाव होंगे।
305 शहरी निकायों में उपाध्यक्ष, उपभापति और डिप्टी मेयर के चुनाव कल : प्रदेश के 305 शहरी निकायों में उपाध्यक्षों के चुनाव मंगलवार को होंगे। 7 नगर निगमों में डिप्टी मेयर, 47 नगर परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में उपाध्यक्षों के चुनाव होंगे।
देखिए, निकाय प्रमुखों के चुनाव से जुड़ी PHOTOS…
…
अजमेर । उदयपुर । अलवर । सीकर ।
यह खबर भी पढ़ें…
…
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


