होमकृषिअजमेर में अगस्त के पहले दिन रिमझिम, 2 दिन अलर्ट: 3.7 मिमी बारिश, अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री; जुलाई में 219.8 मिमी वर्षा दर्ज - Ajmer News
कृषि

अजमेर में अगस्त के पहले दिन रिमझिम, 2 दिन अलर्ट: 3.7 मिमी बारिश, अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री; जुलाई में 219.8 मिमी वर्षा दर्ज - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Monsoon Update | Heavy Rain Continues, Temperature Drops अजमेर में अगस्त के पहले दिन रिमझिम, 2 दिन अलर्ट:3.7 मिमी बारिश, अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री; जुलाई में 219.8 मिमी वर…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 अगस्त 2026 को 12:15 pm बजे
अजमेर में अगस्त के पहले दिन रिमझिम, 2 दिन अलर्ट:  3.7 मिमी बारिश, अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री; जुलाई में 219.8 मिमी वर्षा दर्ज - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Monsoon Update | Heavy Rain Continues, Temperature Drops

अजमेर में अगस्त के पहले दिन रिमझिम, 2 दिन अलर्ट:3.7 मिमी बारिश, अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री; जुलाई में 219.8 मिमी वर्षा दर्ज

- कॉपी लिंक

अजमेर में जुलाई में अच्छी बारिश के बाद अगस्त की शुरुआत भी मानसून के असर के साथ हुई। शनिवार सुबह से शहर में बादलों की आवाजाही लगातार बनी रही।

दिनभर बीच-बीच में रिमझिम बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि हवा में नमी अधिक रहने से लोगों ने उमस भी महसूस की।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम 5:30 बजे तक 3.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जुलाई महीने में अजमेर में 219.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं मानसून सीजन में अब तक कुल 304.2 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 225.7 मिमी मानी जाती है। यानी जिले में अब तक 78.5 मिमी यानी करीब 35 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत तथा 94 प्रतिशत रही, जिसके कारण बारिश के बावजूद उमस बनी रही।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें