जयपुर में बिजनेसमैन और उनकी पत्नियों ने रैंप वॉक की: ड्रेसेज पर हवामहल, समुद्र की लहरें चलती नजर आईं; 'मेट गाला' जैसी भव्यता दिखी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Met Gala Style Fashion Event | Businessmen Professionals Red Carpet जयपुर में बिजनेसमैन और उनकी पत्नियों ने रैंप वॉक की:ड्रेसेज पर हवामहल, समुद्र की लहरें चलती नजर आईं;…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Met Gala Style Fashion Event | Businessmen Professionals Red Carpet
जयपुर में बिजनेसमैन और उनकी पत्नियों ने रैंप वॉक की:ड्रेसेज पर हवामहल, समुद्र की लहरें चलती नजर आईं; 'मेट गाला' जैसी भव्यता दिखी
- कॉपी लिंक
जयपुर में शनिवार को बिजनेसमैन और उनकी पत्नियों ने रैंप वॉक की। किसी की ड्रेस पर हवामहल दिखा तो किसी की ड्रेस पर सुमद्र की लहरें साथ चलती नजर आईं। जयपुर में पहली बार हुए इस कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध ‘मेट गाला’ जैसे फैशन शो की झलक दिखी।
कार्यक्रम में कई प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय फैशन ट्रेंड को अपनाया, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने राजस्थान की पारंपरिक पहचान को आधुनिक अंदाज में प्रजेंट किया।
इस अनोखे आयोजन में फिल्मी सितारों की जगह जयपुर के उद्योगपति, व्यापारी, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट, जेम्स एवं ज्वेलरी कारोबार से जुड़े उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। सभी ने अंतरराष्ट्रीय थीम पर आधारित आकर्षक परिधानों में रेड कारपेट पर रैंप वॉक की।
यह कार्यक्रम जयपुर ज्वेल्स फाउंडेशन की ओर से टोंक रोड स्थित होटल बीलवा पैलेस में हुआ, जो प्रोग्राम एम्पायर ऑफ स्टाइल, रेन ऑफ ग्लैमर थीम पर आधारित था।
आयोजन का उद्देश्य यह संदेश देना था कि फैशन केवल ग्लैमर इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति अपनी सोच, कला और रचनात्मकता को ड्रेसेज के माध्यम से अभिव्यक्त कर सकता है।
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में से किसी ने अपनी पूरी जिंदगी को ड्रेस पर उकेरा, तो किसी ने राजस्थान की विरासत, पर्यावरण संरक्षण, अध्यात्म और व्यवसाय को अपनी पोशाक के माध्यम से दुनिया के सामने रखा। हर ड्रेस अपने आप में एक कहानी कहती नजर आई।
फैशन आयोजन में सबसे ज्यादा चर्चा फैशन ब्लॉगर अंकिता बोथरा के लुक की रही। उन्होंने अपनी ड्रेस के लिए समुद्र को प्रेरणा बनाया। उनकी पोशाक समुद्र की लहरों की तरलता, उसकी रहस्यमयी गहराइयों और असीम स्वतंत्रता का प्रतीक थी।
ड्रेस के रंग और डिजाइन ऐसे थे, मानो समुद्र की लहरें उनके साथ चल रही हों। उन्होंने अपने लुक के माध्यम से संदेश दिया कि इंसान को समुद्र की तरह विशाल, स्वतंत्र और भीतर से गहरा होना चाहिए।
निशि बज ने जयपुर की पहचान हवामहल को अपनी ड्रेस का हिस्सा बनाया। उनकी पोशाक में हवामहल की खिड़कियों, मेहराबों और गुलाबी शहर की स्थापत्य कला की झलक साफ दिखाई दी। उनकी प्रस्तुति ने जयपुर की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक फैशन के साथ खूबसूरती से जोड़ दिया।
देखिए ईवेंट से जुड़ी फोटोज…
खुद की जीवन यात्रा ड्रेस पर सजाई
एक्सपोर्टर प्रियंका जैन का कॉन्सेप्ट सबसे भावनात्मक रहा। उन्होंने बचपन से लेकर आज तक की अपनी जीवन यात्रा को तस्वीरों के माध्यम से अपनी ड्रेस पर सजाया। उनके परिधान पर लगी तस्वीरें उनके जीवन के अलग-अलग पड़ावों की कहानी बयां कर रही थीं। यह ड्रेस केवल फैशन नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का चलता-फिरता एल्बम बन गई।
रवि चोपड़ा ने भगवान शिव से प्रेरित लुक अपनाया। उनकी वेशभूषा में रामायण की झलक दिखाई दी। परिधान में भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आध्यात्मिक भावनाओं का समावेश था, जिसने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
कपड़ा व्यापारी रिम्पी बैद ने फैशन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पुराने और अनुपयोगी हो चुके कपड़ों से अपनी ड्रेस तैयार की। उन्होंने यह संदेश दिया कि फैशन केवल नया खरीदना नहीं, बल्कि पुराने संसाधनों का रचनात्मक उपयोग भी हो सकता है। उनकी ड्रेस ने सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया।
ज्वेलरी को ड्रेस का हिस्सा बनाया
डायमंड ट्रेडर हितेश शाह जो ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्होंने अपनी ही ज्वेलरी को ड्रेस का हिस्सा बनाया। परिधान पर खूबसूरती से जड़ी गई ज्वेलरी ने उनके व्यवसाय की पहचान को फैशन के साथ जोड़ दिया। यह प्रस्तुति उनके ब्रांड का रचनात्मक प्रदर्शन भी बन गई।
दीपिका, सुरभि और निशि ने जयपुर की ऐतिहासिक विरासत को अपनी ड्रेस का विषय बनाया। उनकी पोशाकों में गुलाबी शहर की संस्कृति, राजस्थानी कला और पारंपरिक स्थापत्य की सुंदर झलक दिखाई दी, जिसने दर्शकों को राजस्थान की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया।
गौरव और सीमा ने सूफी थीम पर आधारित परिधान पहनकर प्रेम, शांति और आध्यात्मिकता का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुति में सूफी संस्कृति की सादगी और गहराई साफ दिखाई दी।
मार्बल व्यापारी सुमित गोलेछा अंतरराष्ट्रीय फैशन थीम से प्रेरित परिधान में नजर आए। उनके लुक में आधुनिक वैश्विक फैशन और रचनात्मक डिजाइन का अनूठा मेल देखने को मिला।
आशीष समता ने भी अपने अलग अंदाज और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान खींचा। वहीं नितीन, अनुश्री, हितेश और सपना ने भी अपनी अनूठी ड्रेस, अलग कॉन्सेप्ट और प्रभावशाली रैंप वॉक से आयोजन में खास पहचान बनाई।
अंतरराष्ट्रीय फैशन समारोह जैसा माहौल दिखा
आयोजन में रेड कारपेट का पूरा माहौल किसी अंतरराष्ट्रीय फैशन समारोह जैसा नजर आया। प्रतिभागियों के पहुंचते ही पेपराजी ने उनकी तस्वीरें लीं, उनसे बातचीत की और उन्हें बिल्कुल किसी बड़े सेलिब्रिटी जैसा अनुभव कराया। हर प्रतिभागी अपने परिधान के माध्यम से एक कहानी, भावना या सामाजिक संदेश प्रस्तुत करता दिखाई दिया।
जयपुर भी विश्व में पहचान बना सकता है
जयपुर ज्वेल्स फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हितेश सपना भांडिया ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल फैशन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को अपनी सोच और पहचान को विश्वस्तरीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देना है।
उनका मानना है कि यदि न्यूयॉर्क, पेरिस, मिलान और कान्स अपनी फैशन संस्कृति के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हो सकते हैं, तो जयपुर भी अपनी कला, हस्तशिल्प, जेम्स एवं ज्वेलरी और रचनात्मक प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय फैशन मानचित्र पर विशेष पहचान बना सकता है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रेयांश निकिता धांधिया ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जयपुर की रचनात्मक प्रतिभाओं को वैश्विक मंच से जोड़ने की शुरुआत है। वहीं आयोजन के कार्यकारी गौरव अंकिता बोथरा ने बताया कि विश्वस्तरीय अनुभव देने के लिए कई महीनों तक इसकी अवधारणा, थीम, रेड कारपेट, पेपराजी इंटरैक्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर विशेष तैयारी की गई।
----------------------
ये खबर भी पढ़िए
रेड ड्रेस में मॉडल्स ने किया रैम्प वॉक:जयपुर में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, बॉलीवुड सेलिब्रिटी की मौजूदगी में होगा ग्रैंड फिनाले
जयपुर में बुधवार को सी-स्कीम स्थित एक लाउंज में नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट 'स्टाइल ऑन रैंप' सीजन-1 की शुरुआत हुई। पहले ऑडिशन में जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों से आए 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मिस्टर, मिस और मिसेज कैटेगरी में आयोजित इस पेजेंट में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और रचनात्मक प्रतिभा से जजों को प्रभावित किया। (पढ़िए पूरी खबर)
- बात खरी हैपार्षद मैडम के पतिदेव नाली में रेंगने लगे: राजधानी में मालवीय जी का 'पगफेरा'; ड्राइवर बोला-'मैं जवाहर बेढम का आदमी'
- मैं IAS अफसर हूं, बोलकर -3 नाबालिग बहनों से दरिंदगी: एक से कहा- एयरहोस्टेस लगवा दूंगा, स्टूडेंट्स को फंसाने के लिए पेट्रोल पंप बेचकर खरीदी कार
- LIVEअजमेर-जोधपुर में बारिश, सड़कें बनीं दरिया: ब्यावर में मंदिर पर बिजली गिरी, माउंटआबू में दिनभर कोहरा छाया रहा; कोटा में नवनेरा डैम का गेट बंद
- भास्कर एक्सक्लूसिवअब 20 दिन में रिजल्ट जारी करेगा RPSC: एक लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स वाली भर्तियां कोर्ट में न रुकें, इसकी भी प्लानिंग की
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Pet Carnival : जयपुर को रेबीज फ्री सिटी बनाने की पहल, एक दिन में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन का बनेगा रिकॉर्ड !

लॉर्ड्स होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने 112 कमरों वाले लॉर्ड्स संभव विला, पुष्कर के साथ राजस्थान पोर्टफोलियो का विस्तार किया है

जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं


