होमशिक्षा-करियरराजस्थान में 2 और 4 चरणों में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव: ईवीएम-बैलेट पेपर से होगी वोटिंग; 13 अगस्त को निकाली जाएगी निकाय-जिला प्रमुखों की लॉटरी - Jaipur News
शिक्षा-करियर

राजस्थान में 2 और 4 चरणों में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव: ईवीएम-बैलेट पेपर से होगी वोटिंग; 13 अगस्त को निकाली जाएगी निकाय-जिला प्रमुखों की लॉटरी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Civic Body Election Schedule | Rajeshwar Singh Meeting राजस्थान में 2 और 4 चरणों में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव:ईवीएम-बैलेट पेपर से होगी वोटिंग; 13 अगस्त को निकाली जाएग…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 अगस्त 2026 को 02:15 pm बजे
राजस्थान में 2 और 4 चरणों में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव:  ईवीएम-बैलेट पेपर से होगी वोटिंग; 13 अगस्त को निकाली जाएगी निकाय-जिला प्रमुखों की लॉटरी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Civic Body Election Schedule | Rajeshwar Singh Meeting

राजस्थान में 2 और 4 चरणों में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव:ईवीएम-बैलेट पेपर से होगी वोटिंग; 13 अगस्त को निकाली जाएगी निकाय-जिला प्रमुखों की लॉटरी

- कॉपी लिंक

राजस्थान में दो चरणों में निकाय चुनाव होंगे। फलोदी, सलूंबर ऐसे जिले होंगे, जहां सभी नगरीय निकायों के चुनाव एक ही चरण में पूरे करवाए जाएंगे, जबकि शेष 39 जिलों में निकायों के चुनाव दो चरण में करवाए जाएंगे। निकाय और जिला प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर में निकाली जाएगी।

प्रदेश के 41 जिलों की 309 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) में इसी महीने चुनाव की घोषणा हो सकती है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने आज(सोमवार) सचिवालय में निकाय और पंचायती चुनाव की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में चुनाव प्रक्रिया के निष्पक्ष संचालन के लिए अलग-अलग विभागों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

निकाय चुनाव के लिए बनेंगे 18 हजार पोलिंग बूथ

प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए आयोग इस बार 18 हजार पोलिंग बूथ बनाएगा। जबकि पंचायत चुनाव के लिए करीब 48 हजार पोलिंग बूथ बनाए जाने प्रस्तावित किए हैं। पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और नगर निकाय सदस्यों के लिए ईवीएम से वोटिंग करवाई जाएगी। जबकि ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच और सरपंच के लिए वोटिंग बैलेट पेपर से करवाई जाएगी।

140 निकायों में होगी पहले चरण की वोटिंग

राज्य निर्वाचन आयोग सचिव राजेश वर्मा ने बताया- पहले चरण की वोटिंग में 140 नगर निकायों को शामिल किया जाएगा। इसमें 5,050 वार्डों में 10,185 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। जबकि दूसरे चरण में 169 नगर निकाय में वोटिंग होगी, जिनमें 5,195 वार्ड के लिए 6,280 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे

निकाय प्रमुखों के लिए आरक्षण लॉटरी 13 अगस्त को

निकाय चुनावों में निकाय प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी 13 अगस्त को स्वायत्त शासन निदेशालय जयपुर में निकाली जाएगी। लॉटरी के लिए प्रदेश की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को सरकार ने लॉटरी में शामिल होने का पत्र भेजा है। आदेश के मुताबिक मेयर, सभापति, चेयरमैन की लॉटरी निदेशालय में सुबह 10.30 बजे निकाली जाएगी।

4 चरण में होंगे पंचायत चुनाव

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 36 जिलों में 4 चरणों में करवाए जाएंगे। जबकि 4 जिलों में दो चरणों और एक जिले में एक चरण में चुनाव कराने की व्यवस्था प्रस्तावित की है। जिला प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित पंचायती राज संस्थान के ऑफिस में दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी।

ग्राफिक से जानिए निकाय चुनाव में क्या है खर्च सीमा, प्रचार में किसका नहीं कर सकेंगे उपयोग….

----------

निकाय चुनाव से संबंधित ये खबर भी पढ़ें…

निकाय-चुनाव: अगले सप्ताह निकल सकती है वार्डों की आरक्षण लॉटरी:जल्द साफ होगी ओबीसी आरक्षण की स्थिति; अगले महीने चुनाव की तैयारी

राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) चुनावों के लिए वार्डों की आरक्षण लॉटरी 13 और 14 अगस्त को निकाले जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह लॉटरी सभी जिलों में जिला कलेक्टर की निगरानी (मॉनिटरिंग) में निकाली जाएगी। (पूरी खबर पढ़ें…)

- स्कूल-बस हादसे में घायल छात्रा की मौत के बाद हंगामा: ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, स्कूलों की गाड़ियां रोकी, 42 सीटर बस में मिले 98 बच्चे

- LIVEझालावाड़ में 12 इंच बारिश, बूंदी-कोटा में गाड़ियां-भैंसें बही: कालीसिंध समेत दो बांध के गेट खोले; स्कूल में घुसा नाले का पानी

- आरसीए के 29 सितंबर को होंगे चुनाव: प्रशासक भास्कर ए सावंत ने हाईकोर्ट में चुनाव कार्यक्रम पेश किया, जानें- पूरा शेड्यूल

- बेटी के जन्म के बाद महिला की मौत: कोटा में नॉर्मल डिलीवरी हुई थी, पति बोला- इलाज के लिए कहने पर डॉक्टरों ने पीटा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें