राजस्थान में 2 चरण में होंगे निकाय चुनाव: 9 और 11 सितंबर को वोटिंग, 14 सितंबर को रिजल्ट; पहली बार सभी निकायों में एक साथ चुनाव - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Urban Body Election Schedule Announced | Model Code Of Conduct Imposed LIVEराजस्थान में 2 चरण में होंगे निकाय चुनाव:9 और 11 सितंबर को वोटिंग, 14 सितंबर को रिजल्ट; पहली बार सभी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Urban Body Election Schedule Announced | Model Code Of Conduct Imposed
LIVEराजस्थान में 2 चरण में होंगे निकाय चुनाव:9 और 11 सितंबर को वोटिंग, 14 सितंबर को रिजल्ट; पहली बार सभी निकायों में एक साथ चुनाव
- कॉपी लिंक
राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के चुनावों की बुधवार शाम 4 बजे घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग दो चरणों में शहरों में चुनाव कराएगा। पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोटिंग होगी और 14 सितंबर को रिजल्ट आएंगे। राजस्थान के इतिहास मे
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा- निकाय प्रमुखों का चुनाव 21 सितंबर को होगा, जबकि उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को होगा। इसी दिन नगर निगम, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं की साधारण सभा की बैठक होगी, उसी बैठक में डिप्टी मेयर, उपसभापति, नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे।
सभी शहरी निकायों में आचार संहिता लागू
309 शहरी निकायों में 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाओं को मिलाकर 10,245 पार्षद पदों पर चुनाव होंगे। निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी 309 शहरी निकायों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई।
निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता लागू रहेगी। आचार संहिता में शहरी क्षेत्रों में विकास के नए कामों की घोषणा नहीं हो सकेगी। नया वर्क ऑर्डर भी नहीं दिया जा सकेगा। पहले से चल रहे काम जारी रहेंगे, लेकिन कोई नया काम शुरू नहीं कर सकेंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंग्लैंड में गरिमा कछावा ने बिखेरे राजस्थानी संस्कृति के रंग: लेस्टर मेले में घूमर, कालबेलिया और तेरह ताली की दी प्रस्तुतियां, प्रवासी राजस्थानियों ने सराहा - Jaipur News

Local body elections 2026: जयपुर कांग्रेस का 'मिशन 100' टारगेट, हर वार्ड के लिए बनेगा अलग घोषणा पत्र

जयपुर जिले में 9 और 11 सितंबर को वोटिंग: 21 सितंबर को चुने जाएंगे मेयर-अध्यक्ष ; पढ़िए, आपके शहर में चुनाव का पूरा कार्यक्रम - Jaipur News


