जयपुर में 2 माह में खेले जाएंगे 9 बड़े टूर्नामेंट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - 9 Major Tournaments To Be Played In Jaipur In 2 Months जयपुर में 2 माह में खेले जाएंगे 9 बड़े टूर्नामेंट - कॉपी लिंक गुलाबी नगरी एक बार फिर पोलो के रंग में रंगने जा रही है। राज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- 9 Major Tournaments To Be Played In Jaipur In 2 Months
जयपुर में 2 माह में खेले जाएंगे 9 बड़े टूर्नामेंट
- कॉपी लिंक
गुलाबी नगरी एक बार फिर पोलो के रंग में रंगने जा रही है। राजस्थान पोलो क्लब का सितम्बर जयपुर पोलो सीजन 1 सितम्बर से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। दो माह के इस सीजन में नौ प्रमुख पोलो टूर्नामेंट खेले जाएंगे, जबकि तीन प्रदर्शनी मुकाबले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मुकाबले रामबाग पोलो ग्राउंड के साथ कैवेलरी ग्राउंड पर भी होंगे। इस बार रामबाग पोलो ग्राउंड पर नई फ्लड लाइटें लगाई गई हैं। परीक्षण के बाद इनके तैयार होने से प्रमुख टूर्नामेंटों के कुछ फाइनल पहली बार फ्लड लाइट में खेले जाने की संभावना है।
पहला टूर्नामेंट आरपीसी कप... सीजन की शुरुआत 1 से 6 सितम्बर तक चार गोल के आरपीसी कप से होगी। इसके बाद 7 से 13 सितम्बर तक दूसरा आरपीसी कप होगा। 14 से 20 सितम्बर तक कैवेलरी ग्राउंड पर छह गोल का चिंकारा पोलो कप खेला जाएगा। इसी दौरान 14 से 27 सितम्बर तक जयपुर जूनियर ओपन अंडर-21 प्रतियोगिता होगी। 21 से 27 सितम्बर तक 61वीं कैवलरी का छह गोल आर्मी कमांडर्स कप आयोजित होगा।
भावनगर पोलो ट्रॉफी 28 से होगी
सीजन का पहला 8 गोल टूर्नामेंट भावनगर पोलो ट्रॉफी 28 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक होगा। इसके बाद 5 से 11 अक्टूबर तक सवाई मान गार्ड कप, 12 से 18 अक्टूबर तक छह गोल का जनरल अमर सिंह कानोता कप और 19 से 25 अक्टूबर तक चार गोल का बीएम बिड़ला कप खेला जाएगा।
3 मुकाबले भी खेले जाएंगे सीजन में
प्रदर्शनी मुकाबलों में 18 सितम्बर को एफएचटीआर एग्जीबिशन पोलो मैच, 10 अक्टूबर को मेयो पोलो कप और 1 नवम्बर को इंटरनेशनल जूनियर टेस्ट मैच प्रस्तावित है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


