दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पानी भरा,2 जिलों में भारी-बरसात की चेतावनी: कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं, भरतपुर में स्कूलों की छुट्टी; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rain Alert | Bharatpur Sikar Alwar Churu Heavy Rainfall Update LIVEदिल्ली-जयपुर हाईवे पर पानी भरा,2 जिलों में भारी-बरसात की चेतावनी:कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं,…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rain Alert | Bharatpur Sikar Alwar Churu Heavy Rainfall Update
LIVEदिल्ली-जयपुर हाईवे पर पानी भरा,2 जिलों में भारी-बरसात की चेतावनी:कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं, भरतपुर में स्कूलों की छुट्टी; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
राजस्थान में तेज बारिश के अलर्ट के बीच जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़ा, दौसा सहित कई जिलों में आज भी सुबह से बरसात हो रही है। कोटपूतली-बहरोड़ जिल से निकलने वाले जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जगह-जगह पानी भर गया है।
शहरी इलाकों में बाजार व घरों में पानी घुसा है। जयपुर में लगातार दूसरे दिन सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। भरतपुर में बरसात के कारण आज स्कूलों की छुट्टी है।
मौसम विभाग ने शनिवार को 30 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी है। सीकर और झुंझुनूं में भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट है। शुक्रवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में 3 इंच तक बरसात दर्ज की गई।
धौलपुर में पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन न अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आगामी 3-4 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
मानसून के बड़े अपडेट्स
कहां कितनी हुई बरसात: पिछले 24 घंटों में अलवर, तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, भरतपुर, चूरू जिले में तीन इंच तक बरसात हुई। इन जिलों के अलावा बारां, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक समेत अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। लगातार बाारिश के कारण चूरू के सादुलपुर, धौलपुर के राजाखेड़ा सहित कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया।
पार्वती नदी से दूर रहने की चेतावनी: धौलपुर में लगातार पानी की आवक होने से पार्वती डैम का जलस्तर 217.60 आरएल मीटर से बढ़कर 218.90 आरएल मीटर पर पहुंच गया है। पार्वती नदी अपने खतरनाक जलस्तर 481.8 मीटर के मुकाबले फिलहाल 475.48 मीटर पर बह रही है। इसके आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। भरतपुर के बंध बारेठा बांध का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन के अनुसार जल्द ही इसके गेट खोले जा सकते हैं।
पारा 38 डिग्री से नीचे आया: राज्य में हो रही लगातार बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। कल प्रदेश के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान की मौसम से जुड़ी PHOTOS
मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

'बाहरी' का दखल बर्दाश्त नहीं, अजमेर कांग्रेस के दिग्गजों ने धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ खोला मोर्चा

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: कोटपूतली-बहरोड़ और भरतपुर में बाजारों में पानी भरा

जयपुर के सरकारी स्कूल के 31 बच्चों की सपनों वाली उड़ान, पहली बार करेंगे हवाई सफर, दिल्ली में देखेंगे राष्ट्रपति भवन


