होम›शिक्षा-करियर›जयपुर के 2 परीक्षा केंद्रों पर फिर होगी SET-2026 एक्जाम: पेपर देरी से पहुंचने पर अभ्यर्थियों ने किया था विरोध, 1008 कैंडिडेट देंगे एग्जाम - Jaipur News
शिक्षा-करियर

जयपुर के 2 परीक्षा केंद्रों पर फिर होगी SET-2026 एक्जाम: पेपर देरी से पहुंचने पर अभ्यर्थियों ने किया था विरोध, 1008 कैंडिडेट देंगे एग्जाम - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan SET 2026 Exam Re conduct | Jaipur Centers Exam Controversy जयपुर के 2 परीक्षा केंद्रों पर फिर होगी SET-2026 एक्जाम:पेपर देरी से पहुंचने पर अभ्यर्थियों ने किया था विरो…

Dainik Bhaskar के अनुसार13 सितंबर 2026 को 11:04 pm बजे
जयपुर के 2 परीक्षा केंद्रों पर फिर होगी SET-2026 एक्जाम:  पेपर देरी से पहुंचने पर अभ्यर्थियों ने किया था विरोध, 1008 कैंडिडेट देंगे एग्जाम - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan SET 2026 Exam Re conduct | Jaipur Centers Exam Controversy

जयपुर के 2 परीक्षा केंद्रों पर फिर होगी SET-2026 एक्जाम:पेपर देरी से पहुंचने पर अभ्यर्थियों ने किया था विरोध, 1008 कैंडिडेट देंगे एग्जाम

- कॉपी लिंक

जयपुर में राजस्थान राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा SET-2026 परीक्षा को लेकर कोटा यूनिवर्सिटी ने बड़ा फैसला लिया है। आज (रविवार) पेपर देरी से पहुंचने के कारण जिन दो परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने विरोध किया था, वहां अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।

यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों की आपत्ति और परीक्षा में आई समस्या को देखते हुए री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया है। इससे संबंधित अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

दरअसल, 13 सितंबर(रविवार) को सुबह परीक्षा के दौरान दोनों केंद्रों पर पेपर देरी से पहुंचा था। इसके बाद अभ्यर्थियों ने विरोध जताया था और परीक्षा में देरी को लेकर हंगामा किया था।

कोटा विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में जयपुर संभाग के परीक्षा केंद्र कोड 4057- बंसल इंटरनेशनल स्कूल, चौमूं और परीक्षा केंद्र कोड 4066- पिंकसिटी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खोरियावासल, जयपुर की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया है। दोनों केंद्रों पर 504-504 अभ्यर्थी, यानी कुल 1008 कैंडिडेट रजिस्टर्ड हैं ।

पेपर देरी से पहुंचने पर हुआ विरोध

परीक्षा के दौरान पेपर देरी से पहुंचने के कारण दोनों केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। अभ्यर्थियों ने समय पर परीक्षा शुरू नहीं होने को लेकर विरोध जताया। इसके बाद केंद्र पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी गई।

प्रभावित अभ्यर्थियों की फिर होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय के आदेश के अनुसार, इन दोनों केंद्रों पर परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। यानी इन केंद्रों पर परीक्षा देने वाले प्रभावित अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

नई तारीख और समय बाद में होगा जारी

दोबारा परीक्षा की तारीख और समय अभी तय नहीं किया गया है। कोटा विश्वविद्यालय की ओर से नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसकी सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट uok.ac.in पर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने के लिए कहा गया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें