जयपुर नगर निगम चुनाव 2026: करोड़पति प्रत्याशियों की भरमार, वार्ड 112 से सुनील कोठारी 35.87 करोड़ के साथ सबसे अमीर
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026: करोड़पति प्रत्याशियों की भरमार, वार्ड 112 से सुनील कोठारी 35.87 करोड़ के साथ सबसे अमीर वार्ड 76 - कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन के पास सबसे कम संपत्ति है, जबकि सबसे ज्यादा संपत्ति भाजपा प्रत्या…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026: करोड़पति प्रत्याशियों की भरमार, वार्ड 112 से सुनील कोठारी 35.87 करोड़ के साथ सबसे अमीर
वार्ड 76 - कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन के पास सबसे कम संपत्ति है, जबकि सबसे ज्यादा संपत्ति भाजपा प्रत्याशी सुनील कोठारी के पास है.
Published : September 3, 2026 at 12:34 PM IST
जयपुर: नगर निगम चुनाव 2026 में नामांकन पत्रों के हलफनामों से प्रत्याशियों की आर्थिक तस्वीर सामने आई है. कोई करोड़ों तो कोई लाखों की संपत्ति के साथ मैदान में है. प्रत्याशियों ने लाखों के सोने के गहने और वाहनों का ब्यौरा भी दिया है. कई प्रत्याशियों की पत्नियों के पास अधिक संपत्ति है. वार्ड 112 से भाजपा प्रत्याशी सुनील कोठारी 35.87 करोड़ चल-अचल संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं. वार्ड 110 में ज्योति खंडेलवाल के पास 98 लाख चल संपत्ति, 450 ग्राम सोना, वार्ड 43 में शैलेंद्र भार्गव के पास 94.61 लाख चल और 55 लाख अचल, पत्नी के पास 1.55 करोड़ चल संपत्ति है. वार्ड 76 में पुनीत कर्नावट के पास 1.12 करोड़ चल और 1.22 करोड़ अचल, पत्नी के पास 2.17 करोड़ चल और 980 ग्राम सोना है. सभी महापौर के दावेदारों में शामिल हैं.
हलफनामे के अनुसार वार्ड 112 से भाजपा प्रत्याशी सुनील कोठारी की चल संपत्ति 25.71 करोड़ और अचल 10.16 करोड़ है. तीन वाहन भी हैं. पत्नी के नाम 10.26 करोड़ चल और 4.46 करोड़ अचल संपत्ति, 2.69 करोड़ के जेवर हैं. दंपती के नाम कुल 50.59 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है. सुनील कोठारी महापौर के दावेदारों में भी शामिल हैं. इसी प्रकार वार्ड 112 से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 29.18 लाख चल संपत्ति का शपथपत्र दिया है. उनकी पत्नी के पास 21.45 लाख चल और 8 लाख अचल संपत्ति है.
ज्योति खंडेलवाल के पास 98 लाख की संपत्ति: वार्ड 110 में पूर्व महापौर और भाजपा प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल के पास 98 लाख चल संपत्ति, 450 ग्राम सोना और 2.5 किलो चांदी है. पति के नाम 25.92 लाख चल और 3 करोड़ अचल संपत्ति और एक वाहन है. कांग्रेस की सुनीता मैथी के पास 1.19 करोड़ चल संपत्ति, 700 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी है, पति के नाम 34.65 लाख चल संपत्ति है. ज्योति खंडेलवाल भी महापौर की दावेदार मानी जा रही हैं.
पत्नी के पास पति से ज्यादा चल संपत्ति: वार्ड 43 से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र भार्गव के पास 94.61 लाख चल और 55 लाख अचल संपत्ति, 80 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है. पत्नी के नाम 1.55 करोड़ चल और 1.25 करोड़ अचल संपत्ति, दंपती की कुल 4.30 करोड़ संपत्ति है. कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शर्मा की चल संपत्ति 31 लाख और पत्नी के नाम 5.95 लाख चल संपत्ति है. शैलेंद्र भार्गव भी भाजपा से महापौर के दावेदार हैं. वार्ड 76 से भाजपा प्रत्याशी पुनीत कर्नावट के पास 1.12 करोड़ चल और 1.22 करोड़ अचल संपत्ति, 580 ग्राम सोना और एक वाहन है. पत्नी के नाम 2.17 करोड़ चल संपत्ति और 980 ग्राम सोना है. कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन की चल 5.55 लाख और अचल 24.42 लाख, पत्नी के नाम 90.89 लाख चल और 58.42 लाख के जेवरात हैं. पुनीत कर्नावट भी महापौर की दौड़ में हैं, पिछले कार्यकाल में डिप्टी मेयर रह चुके हैं.
भाजपा प्रत्याशी और पत्नी की संपत्ति करोड़ों में: वार्ड 101 में भाजपा प्रत्याशी रवि शंकर शर्मा की चल 91.95 लाख और अचल 2.24 करोड़, पत्नी के नाम 50 लाख चल और 1.63 करोड़ अचल संपत्ति है. निर्दलीय मनोज मुदगल की चल 13.15 लाख और अचल 54.88 लाख, पत्नी के नाम 52.77 लाख चल और 1.41 करोड़ अचल संपत्ति है. कांग्रेस के दुर्गेश शर्मा ने 54.36 लाख चल और 4 लाख अचल संपत्ति का हलफनामा दिया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

2022 Mahindra XUV700 कार जयपुर में ₹21 लाख में - CarDekho

Small industries crucial in employment generation, nation-building: Rajasthan CM - Daily Excelsior

Rajasthan CM announces ₹370 crore infra push for industrial growth


