राजस्थान बजट 2026: दीया कुमारी के बजट में पर्यटन को बड़ा बूस्ट, खाटू श्यामजी, पुष्कर समेत कई बड़े ऐलान
जयपुर: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट भाषण में प्रदेश के पर्यटन को बूस्ट करने वाली 4 बड़ी घोषणाएं की हैं। पर्यटन, धरोहर संरक्षण और धार्मिक स्थलों के उन्नयन के माध्यम से सरकार ने विकास का नया…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट भाषण में प्रदेश के पर्यटन को बूस्ट करने वाली 4 बड़ी घोषणाएं की हैं। पर्यटन, धरोहर संरक्षण और धार्मिक स्थलों के उन्नयन के माध्यम से सरकार ने विकास का नया खाका तैयार किया है। इस बजट में सरकार का जोर है कि सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास की नई उड़ान पर रहा है। यहां पढ़ें राजस्थान के बजट की इस दिशा में की गई 4 बड़ी घोषणाएं।
Rajasthan Budget Live: राजस्थान बजट की पल-पल की अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।
1. जैसलमेर के खुरी में अल्ट्रा लक्ज़री पर्यटन जोन, कुलधरा में सुविधा केंद्र
दीया कुमारी के बजट भाषणमें बताया गया जैसलमेर के खुरी क्षेत्र में अल्ट्रा लक्ज़री विशेष पर्यटन क्षेत्र (STZ) स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही कुलधरा में पर्यटकों के लिए एक आधुनिक सुविधा केंद्र विकसित करने की घोषणा की गई है। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, जालोर, जोधपुर और बाड़मेर को जोड़ते हुए ‘थार सांस्कृतिक सर्किट’ विकसित किया जाएगा। झुंझुनूं में वॉर म्यूज़ियम की स्थापना भी प्रस्तावित है।
2. खाटू श्यामजी समेत अन्य धार्मिक स्थलों और तीर्थ मार्गों का सौंदर्यीकरण
पुष्कर, खाटू श्याम जी, देशनोक, डिग्गी और मंडावा के प्रवेश मार्गों को मॉडल सड़कों के रूप में विकसित कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। प्रमुख त्योहारों जैसे होली और दीपावली पर मंदिरों में विशेष सजावट और आरती आयोजन के लिए भी प्रावधान किया गया है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 6,000 बुजुर्गों को हवाई मार्ग से पशुपतिनाथ (काठमांडू) सहित अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी, जबकि 50,000 वरिष्ठ नागरिकों को एसी ट्रेन से विभिन्न तीर्थों की यात्रा का अवसर मिलेगा।
3. शेखावाटी हवेलियों को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना के अंतर्गत झुंझुनूं, सीकर और चूरू की 660 से अधिक हवेलियों में फसाड सुधार, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। इच्छुक मालिकों को पर्यटन इकाई के रूप में विकसित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। साथ ही, शेखावाटी की हवेलियों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयास भी किए जाएंगे। राज्यभर की चिन्हित बावड़ियों के संरक्षण और पुनरुद्धार का काम भी किया जाएगा।
4. ग्रामीण पर्यटन, टूरिस्ट फोर्स और नई नीतियां
ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे संचालकों को बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान दिया जाएगा। टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स के सौंदर्यीकरण, महिला कर्मियों की तैनाती और गाइड सुविधाओं के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। देवस्थान विभाग की रिक्त भूमि पर बीओटी मॉडल से धर्मशालाएं विकसित करने के लिए नई नीति लाई जाएगी। सवाई माधोपुर और बांसवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन की स्थापना भी की जाएगी।
संस्कृति और विकास को साथ लेकर राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना हमारा संकल्प है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर की नींव रखवाने वाले के निशान मिटाने की तैयारी: पौंण्डरिक जी की 283 साल की हवेली को निगम नहीं मानता हेरिटेज, 2600 गज में कई पट्टे दिए - Jaipur News

राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर पहुंची, राज्य में चार अलग-अलग खेमों में बंटी पार्टी - factionalism within the rajasthan congress has reached its peak

Best places to visit in Rajasthan: मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है राजस्थान, इस बारिश जरूर घूमें यहां की ये 10 खूबसूरत जगहें!


