होमधर्म-आस्थाजयपुर समेत 5-जिलों में बारिश,चूरू में अस्पताल में घुसा पानी: रास्ते हुए बंद, दीवार के ऊपर से ले गए मरीज; सवाई माधोपुर में झरने बहे - Jaipur News
धर्म-आस्था

जयपुर समेत 5-जिलों में बारिश,चूरू में अस्पताल में घुसा पानी: रास्ते हुए बंद, दीवार के ऊपर से ले गए मरीज; सवाई माधोपुर में झरने बहे - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Monsoon Rain Alert | Jaipur Dausa Heavy Rainfall Latest Update जयपुर समेत 5-जिलों में बारिश,चूरू में अस्पताल में घुसा पानी:रास्ते हुए बंद, दीवार के ऊपर से ले गए मरीज;…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 जुलाई 2026 को 04:37 pm बजे
जयपुर समेत 5-जिलों में बारिश,चूरू में अस्पताल में घुसा पानी:  रास्ते हुए बंद, दीवार के ऊपर से ले गए मरीज; सवाई माधोपुर में झरने बहे - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Monsoon Rain Alert | Jaipur Dausa Heavy Rainfall Latest Update

जयपुर समेत 5-जिलों में बारिश,चूरू में अस्पताल में घुसा पानी:रास्ते हुए बंद, दीवार के ऊपर से ले गए मरीज; सवाई माधोपुर में झरने बहे

- कॉपी लिंक

सावन के पहले दिन जयपुर, कोटा, चूरू, उदयपुर और सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में गुरुवार को 2 इंच तक बरसात हुई। कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई। जयपुर के चौमूं में तेज बारिश के कारण सड़कें डूब गईं।

चूरू जिले के राजलदेसर में मूसलाधार बारिश से मुख्य बाजार, रिहायशी इलाकों और सरकारी अस्पताल में पानी भर गया। जलभराव और बंद रास्ते के बीच एक मरीज को रेलवे की दीवार के ऊपर ले गए। सरदारशहर के बाजारों में भी 3 फीट तक जलभराव हो गया। लगातार बारिश के कारण सवाई माधोपुर के रणथंभौर में झरने बहने लगे।

कोटा शहर के कई इलाकों में दोपहर में करीब आधे घंटे तक रिमझिम बारिश का दौर चला। उदयपुर शहर के अधिकांश इलाकों में शाम को करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। उधर, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में वेस्टर्न विंड चलने से गर्मी बढ़ गई। जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 40 डिग्री के पार चला गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 5 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

350 साल पुरानी परंपरा से सामान्य से ज्यादा बारिश का दावा नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में गुरुवार को 350 साल से ज्यादा पुरानी आषाढ़ी तौल परंपरा के आधार पर इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश का दावा किया गया। परंपरा के तहत मंदिर के खर्च भंडार में 27 तरह की सामग्री अलग-अलग छोटी मटकी में रखी जाती हैं।

इनमें मूंग हरा, मक्की सफेद, बाजरा, ज्वार, तिल्ली सफेद, उड़द, मोठ, ग्वार, गेहूं चन्द्रेसी, चना पीला, सरसों पीली, गुड़, नमक, घास आदि शामिल हैं। सभी मटकी को तौलकर बंद कर दिया जाता है। 24 घंटे के बाद इन सभी मटकी को खोला जाता है और दोबारा तौला जाता है। पहले और दूसरे दिन के वजन की तुलना की जाती है। (पूरी खबर पढ़ें)

प्रदेश में बारिश की स्थिति…

ये शहर सबसे ज्यादा गर्म

मानसून के बड़े अपडेट्स

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश: सीकर, जयपुर, बूंदी, कोटा, झुंझुनूं, अजमेर, प्रतापगढ़ जिलों में 1 से 2 इंच तक बरसात हुई। इसमें अजमेर के सरवाड़ में 45MM, प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 23MM, पीपलखूंट में 18MM, झुंझुनूं के खेतड़ी में 18MM, कोटा के सांगोद में 20MM, डिगोद में 10MM, सीकर के खंडेला में 27MM, रींगस में 29MM, नीमकाथाना में 34MM बरसात दर्ज की गई।

जैसलमेर में तेज गर्मी, पारा 41 डिग्री पार: जैसमलेर जिला गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर में 40.1 डिग्री, बीकानेर में 39.6 डिग्री, चूरू में 38.2 डिग्री, गंगानगर में 37 डिग्री, फलोदी में 38.8 डिग्री और जोधपुर में 36.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

जयपुर के ग्रामीण इलाकों में बारिश, शहर में उमस-गर्मी: जयपुर के शहरी इलाके में दिनभर उमस-गर्मी रही, जबकि ग्रामीण इलाकों में कई जगह तेज बारिश हुई। शाहपुरा में 20MM, जालसू में 43MM, कालवाड़ में 34MM, फागी में 21MM, चौमूं में 25MM, जोबनेर में 14MM और दूदू में 20MM बरसात दर्ज हुई। जयपुर शहर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज हुआ।

5-6 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ अभी जैसलमेर, कोटा, रायसेन होते हुए डीप-डिप्रेशन सिस्टम से होकर गुजर रही है। डीप-डिप्रेशन सिस्टम अभी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रहा है, जो धीरे-धीरे पश्चिम दिशा में आगे आ रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में 5-6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

राजस्थान के मौसम की PHOTO…

मानसून के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें