उदयपुर नगर निगम चुनाव: 21 सितंबर को महापौर का चुनाव, 22 को उपमहापौर के लिए मतदान; जानें नतीजे कब आएंगे
उदयपुर नगर निगम चुनाव: 21 सितंबर को महापौर का चुनाव, 22 को उपमहापौर के लिए मतदान; जानें नतीजे कब आएंगे राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उदयपुर में नगर निगम सहित छह निकायो…

सौजन्य से:- Amar Ujala
उदयपुर नगर निगम चुनाव: 21 सितंबर को महापौर का चुनाव, 22 को उपमहापौर के लिए मतदान; जानें नतीजे कब आएंगे
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उदयपुर में नगर निगम सहित छह निकायों में चुनाव होंगे। नगर निगम के पार्षदों के लिए 9 और 11 सितंबर को मतदान होगा। महापौर का चुनाव 21 सितंबर और उपमहापौर का चुनाव 22 सितंबर को होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर जिले में नगर निगम सहित छह नगरीय निकायों में चुनाव होंगे। इनमें उदयपुर नगर निगम के अलावा मावली, वल्लभनगर, भींडर, फतेहनगर-सनवाड़ और कानोड़ नगरपालिकाएं शामिल हैं। जिले के सभी छह निकायों में कुल 4,72,609 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें उदयपुर नगर निगम के 4,15,672 मतदाता हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना 27 अगस्त को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 31 अगस्त होगी। नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 3 सितंबर निर्धारित की गई है। चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा। पार्षद पदों के लिए मतदान 9 और 11 सितंबर 2026 को होगा। मतगणना 14 सितंबर को कराई जाएगी।
नगर निगम के महापौर और अन्य निकाय प्रमुखों के चुनाव के लिए अधिसूचना 15 सितंबर को जारी होगी। नामांकन 16 सितंबर तक होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी। नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन 18 सितंबर को किया जाएगा। निकाय प्रमुखों के लिए मतदान 21 सितंबर को होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी।
पढे़ं: राजस्थान में स्कूलों को लेकर सियासत तेज: सीजेपी के आशुतोष करेंगे स्कूलों का दौरा, शिक्षा मंत्री को दी चुनौती
उपमहापौर, उपसभापति और नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 22 सितंबर को साधारण सभा की बैठक होगी। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। नामांकन सुबह 11 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 11.30 बजे तक और नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक होगी। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना होगी। उदयपुर नगर निगम की राजनीति में अब तक भाजपा का दबदबा रहा है। नगर परिषद से नगर निगम तक हुए पिछले छह चुनावों में भाजपा के बोर्ड बने हैं।
इस बार भाजपा और कांग्रेस ने अभी पार्षद पदों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। ऐसे में टिकट वितरण को लेकर दोनों प्रमुख दलों में गतिविधियां तेज होने की संभावना है। साथ ही संभावित महापौर दावेदारों और बोर्ड बनाने के लिए राजनीतिक समीकरणों पर भी नजरें रहेंगी। उदयपुर नगर निगम की मौजूदा मतदाता सूची के अनुसार वार्ड 78 में सबसे ज्यादा 8,466 मतदाता हैं। वहीं वार्ड 77 में सबसे कम 2,468 मतदाता दर्ज हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन या नाम हटाने से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। मतदाता अपना नाम जुड़वाने या सूची में संशोधन के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
छह निकायों में कुल मतदाता:
उदयपुर नगर निगम में 4,15,672, मावली में 8,118, वल्लभनगर में 8,277, भींडर में 13,739, फतेहनगर-सनवाड़ में 17,473 और कानोड़ में 9,330 मतदाता हैं। छह निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 4,72,609 है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही उदयपुर में पार्षद प्रत्याशियों के टिकट, वार्ड आरक्षण, संभावित महापौर दावेदारों और बोर्ड बनाने के लिए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सितंबर में होने वाले चुनाव से तय होगा कि उदयपुर नगर निगम की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में महिलाएं 2-दिन रोडवेज बसों में फ्री सफर करेंगी: 28 और 29 अगस्त को नहीं लगेगा किराया, पहले से करवा सकेंगे रिजर्वेशन - Jaipur News

जयपुर लौट रहा हूं, 10 शानदार सरकारी स्कूल बताइए; CJP नेता की राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलावर को चुनौती

इंग्लैंड में गरिमा कछावा ने बिखेरे राजस्थानी संस्कृति के रंग: लेस्टर मेले में घूमर, कालबेलिया और तेरह ताली की दी प्रस्तुतियां, प्रवासी राजस्थानियों ने सराहा - Jaipur News


