होमक्राइमजयपुर पुलिस में अनुशासनहीनता पर चला डंडा, लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे 22 कांस्टेबल सस्पेंड
क्राइम

जयपुर पुलिस में अनुशासनहीनता पर चला डंडा, लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे 22 कांस्टेबल सस्पेंड

जयपुर पुलिस में अनुशासनहीनता पर चला डंडा, लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे 22 कांस्टेबल सस्पेंड डीसीपी (मुख्यालय) अनुष्ठा कालिया ने 22 कांस्टेबलों के निलंबन आदेश जारी किए हैं. Published : August 11, 2026 at 7:06 AM IST जयपुर…

ETV Bharat के अनुसार11 अगस्त 2026 को 02:16 am बजे
जयपुर पुलिस में अनुशासनहीनता पर चला डंडा, लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे 22 कांस्टेबल सस्पेंड

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर पुलिस में अनुशासनहीनता पर चला डंडा, लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे 22 कांस्टेबल सस्पेंड

डीसीपी (मुख्यालय) अनुष्ठा कालिया ने 22 कांस्टेबलों के निलंबन आदेश जारी किए हैं.

Published : August 11, 2026 at 7:06 AM IST

जयपुर : जयपुर पुलिस में अनुशासनहीनता को लेकर बड़ा एक्शन लेते हुए बिना किसी अनुमति लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 22 कांस्टेबल पर कड़ी कार्रवाई की गई है. जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 22 कांस्टेबलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया है. कमिश्नर सचिन मित्तल ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में प्रत्येक कार्मिक का नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित रहना और अपने दायित्वों का निर्वहन करना अनिवार्य है.

लापरवाही पर एक्शन, बड़ा संदेश : अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट में अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि बिना अनुमति लंबे समय तक गैरहाजिर रहना गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जिससे पुलिस बल की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है. इसी के चलते यह कार्रवाई की गई है.

पढे़ं. अपराधियों से निभाई यारी, जेलर सस्पेंड, अजमेर ब्लैकमेल कांड के आरोपी से जेल में करवाई थी वीडियो कॉल

ड्यूटी व्यवस्था और अनुशासन पर पड़ता है असर : डीसीपी (मुख्यालय) अनुष्ठा कालिया ने इस संबंध में 22 कांस्टेबलों के निलंबन आदेश जारी किए हैं. डीसीपी (मुख्यालय) कालिया ने बताया कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी कार्मिक की अनधिकृत गैरहाजिरी से ड्यूटी व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस फोर्स के अनुशासन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बेड़े में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें