होम›क्राइम›Rajasthan excise action: टोंक में पकड़ी गई ₹2 करोड़ की अवैध शराब, पंजाब से रची गई उड़ता राजस्थान बनाने की साजिश
क्राइम

Rajasthan excise action: टोंक में पकड़ी गई ₹2 करोड़ की अवैध शराब, पंजाब से रची गई उड़ता राजस्थान बनाने की साजिश

Tonk News: राजस्थान के टोंक में देवली पुलिस और DST टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से ₹2 करोड़ मूल्य की पंजाब निर्मित अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने 1500 कर्टन अंग्रेजी शराब बरामद कर बाड़मेर निवासी चालक हीरारा…

Navbharat Times के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 06:05 pm बजे
Rajasthan excise action: टोंक में पकड़ी गई ₹2 करोड़ की अवैध शराब, पंजाब से रची गई उड़ता राजस्थान बनाने की साजिश

सौजन्य से:- Navbharat Times

Tonk News: राजस्थान के टोंक में देवली पुलिस और DST टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से ₹2 करोड़ मूल्य की पंजाब निर्मित अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने 1500 कर्टन अंग्रेजी शराब बरामद कर बाड़मेर निवासी चालक हीराराम को गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

टोंक: राजस्थान के टोंक में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान DST टीम और देवली थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। जिसके तहत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद की गई शराब की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 2 करोड रुपए है। पुलिस ने कंटेनर से पंजाब में बनाई गई 1500 कर्टन शराब बरामद किए हैं।

कंटेनर में मिली 2 करोड रुपए की शराब

देवली डीएसपी मदन लाल ढाका ने बताया कि टोंक एसपी रोशन मीणा के निर्देश पर पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जहां पुलिस को पंजाब से अवैध शराब की एक बड़ी खेप कंटेनर के जरिए आने के इनपुट मिले। इस पर DST प्रभारी ओम प्रकाश और देवली थाना प्रभारी प्रीति रतनू के नेतृत्व में टीम में गठित की गई। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी की। इसमें पुलिस ने कंटेनर रोककर तलाशी ली। इसमें 1500 कार्टन अंग्रेजी अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड रुपए बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से 4320 बोतलें, 3516 हाफ और 40,656 पव्वे भी बरामद किए।

कंटेनर चालक के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंटेनर चालक से पूछताछ की तो उसके पास शराब परिवहन को लेकर कोई वैद्य लाइसेंस नहीं मिला। यह शराब पंजाब निर्मित है। इस पर पुलिस ने बाड़मेर निवासी हीराराम पुत्र मोटाराम जाति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों के 1500 कर्टन बरामद किए। इधर, पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें