राजस्थान के कोटा में B.Tech छात्र को चाकू से गोद डाला, 5 अपराधियों ने घेर कर किया मर्डर
राजस्थान के कोटा स्थित अनंतपुरा में देर रात बीटेक छात्र भुवनेश नागर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। दो बाइकों पर आए 5 बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते घात लगाकर हमला किया। पुलिस ने राहुल उर्फ बच्चा, सागर और दीपू पांडा समेत…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान के कोटा स्थित अनंतपुरा में देर रात बीटेक छात्र भुवनेश नागर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। दो बाइकों पर आए 5 बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते घात लगाकर हमला किया। पुलिस ने राहुल उर्फ बच्चा, सागर और दीपू पांडा समेत 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
कोटा: राजस्थान के कोटा में बीटेक की पढ़ाई कर रहे 18 वर्षीय एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस को शक है कि यह हत्या बदला लेने के लिए की गई क्योंकि छात्र ने पूर्व में किसी पर चाकू से हमला किया था।
आरोपी दो बाइकों पर आए, चाकू से किया हमला
चश्मदीदों ने बताया कि सोमवार देर रात अनंतपुरा इलाके के पंडित दीनदयाल नगर रिहायशी इलाके में मोटरसाइकिल सवार पांच युवकों ने भुवनेश नागर पर घात लगाकर हमला किया। उन्होंने बताया कि आरोपी दो बाइकों पर आए और चाकू से हमला किया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले में नागर गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपियों के चंगुल से निकलने में असफल रहा।
भुवनेश को गंभीर चोटें आईं
कोटा के तलवंडी निवासी भुवनेश नागर को गंभीर चोटें आईं और जांघ पर चाकू से किये गये वार के कारण उसका बहुत ज्यादा खून बह गया। पुलिस ने बताया कि नागर और आरोपी दोनों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। राहगीरों ने पीड़ित को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फॉरेंसिक की टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
अनंतपुरा थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने राहुल उर्फ बच्चा, सागर, दीपू पांडा और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में किन्नर समुदाय ने धर्मांतरण और ब्लैकमेल आरोप पर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया

Rajasthan excise action: टोंक में पकड़ी गई ₹2 करोड़ की अवैध शराब, पंजाब से रची गई उड़ता राजस्थान बनाने की साजिश

जयपुर- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत: घर से पीहर जाने के लिए निकली थी महिला, ड्राइवर बिना रुके मौके से फरार हुआ - Jaipur News


