जयपुर- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत: घर से पीहर जाने के लिए निकली थी महिला, ड्राइवर बिना रुके मौके से फरार हुआ - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Accident | Woman Killed On 22 Godam Elevated Road; Police Probe जयपुर- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत:घर से पीहर जाने के लिए निकली थी महिला, ड्राइवर बिना रुके…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Accident | Woman Killed On 22 Godam Elevated Road; Police Probe
जयपुर- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत:घर से पीहर जाने के लिए निकली थी महिला, ड्राइवर बिना रुके मौके से फरार हुआ
- कॉपी लिंक
जयपुर में 22 गोदाम स्थित एलिवेटेड रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपने पीहर जा रही थी।
हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान में जुटी है।
सोड़ाला थानाधिकारी मनोज बेरवाल ने बताया- हादसा मंगलवार सुबह करीब सुबह साढ़े 8 बजे हुआ। पूजा शर्मा (38) स्कूटी से श्याम नगर स्थित अपने घर से ब्रह्मपुरी स्थित पीहर जा रही थी। इसी दौरान 22 गोदाम एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि पूजा शर्मा की स्कूटी टक्कर के बाद पहले सड़क किनारे पोल से टकराई। फिर घिसटते हुए 100 मीटर तक गई। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद वाहन ड्राइवर बिना रुके मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए इस रूट पर आ रही एम्बुलेंस से एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार में एक बेटा और एक बेटी
पूजा शर्मा के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। पति योगेश कुमार शर्मा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन से संबंधित कारोबार करते हैं। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया।
सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए 22 गोदाम एलिवेटेड रोड और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के कोटा में B.Tech छात्र को चाकू से गोद डाला, 5 अपराधियों ने घेर कर किया मर्डर

Rajasthan excise action: टोंक में पकड़ी गई ₹2 करोड़ की अवैध शराब, पंजाब से रची गई उड़ता राजस्थान बनाने की साजिश

हत्या के दोषी को पासपोर्ट रिन्यू कराने की इजाजत नहीं: राजस्थान हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा- यह गंभीर नैतिक अधमता का अपराध - Jodhpur News


