भारी बारिश: त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद, नासिक में बादल फटने की आशंका
महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश का अनुमान। नासिक के सभी स्कूल और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित, त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Weather MP Rajasthan Mumbai Gujarat Rain Flood Trains Cancelled
LIVEमहाराष्ट्र के नासिक में बादल फटने की चेतावनी:त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद, 24 घंटे में 300mm बारिश का अनुमान; रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, मकान ढहा
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। नासिक में बादल फटने की आशंका भी जताई है।
नासिक के सभी स्कूल और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, त्र्यंबकेश्वर मंदिर और साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे।
इधर, रत्नागिरी जिले के शेलारवाड़ी में बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में आने से एक मकान का हिस्सा ढह गया। एक महिला को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। वहीं, दो अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है…
देशभर से मौसम की 7 तस्वीरें…
देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के पालघर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वसई-विरार और नालासोपारा के कई इलाकों में पानी भर गया। इसके कारण रेल यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
पंजाब और चंडीगड़ में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान में अच्छी बारिश हो रही है। आज भी 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जैसलमेर को छोड़कर अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।
सोमवार को जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर में सोमवार को 3 इंच तक पानी बरसा। जोधपुर में तेज बारिश के बाद हाईवे पर पानी भर गया। जालोर में पहाड़ों पर झरने बहने लगे। पूरी खबर पढ़ें..
- कॉपी लिंक
बिहार में मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने 6 से 12 जुलाई तक पूरे राज्य में झमाझम और भारी बारिश का 7 दिन का हाई अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पिछले तीन सप्ताह तक मौसम बेहद सूखा रहा, लेकिन अब मानसून ने यू-टर्न लिया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में जुलाई महीने में हैवी रेन यानी, भारी बारिश के सिस्टम एक्टिव है। इस कारण पिछले 6 दिन से तेज बारिश का दौर चल रहा है और औसत बारिश का आंकड़ा 7 इंच पर आ गया है। यह सामान्य बारिश से सिर्फ 1 प्रतिशत ही कम है, जबकि जून में यह 33% कम था। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के शेलारवाड़ी में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ। इसकी चपेट में आने से मकान का एक हिस्सा ढह गया।
हादसे में एक महिला को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है।
- कॉपी लिंक
8 जुलाई:
- यूपी के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
9 जुलाई:
- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
- सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- कॉपी लिंक
Topics:
- 15 राज्यों में महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि बढ़े: पीएम की आर्थिक सलाहकर परिषद ने कैश स्कीम पर सिफारिश की
- महाराष्ट्र के सातारा में पुल टूटा, क्रेन से कारें निकालीं: मुंबई में रेलवे ट्रैक, एक्सप्रेस-वे बंद; जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड, हिमाचल में कार पर पत्थर गिरा
- ममता गुट बोला- TMC पर बागी खेमे का दावा फर्जी: चुनाव आयोग से कहा पार्टी संविधान के अनुसार सभी समितियां 2027 तक वैध
- अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% पिघला, ऊंचाई एक फीट बची: 3 दिन में 56000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए; यह आंकड़ा पिछले साल से 18% ज्यादा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में मानव शृंखला बनाकर महिलाओं ने उठाई आवाज, संसद एवं विधानसभा में 33% आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तिथियां: हाईकोर्ट की कार्रवाई से आयोग के जवाब में स्पष्टीकरण

जोधपुर के MGH में प्रसूता की मौत, बच्ची को जन्म देने के बाद थम गई मां की सांसें


