अजमेर में महिला का 25 हजार से भरा पर्स चोरी,VIDEO: चूड़ी और राखियां खरीदने गए थी शॉप पर, दुकान के काउंटर से दो महिला लेकर गायब - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Theft Case | Women Steal Money From Purse In CCTV Footage अजमेर में महिला का 25 हजार से भरा पर्स चोरी,VIDEO:चूड़ी और राखियां खरीदने गए थी शॉप पर, दुकान के काउंटर से दो महि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Theft Case | Women Steal Money From Purse In CCTV Footage
अजमेर में महिला का 25 हजार से भरा पर्स चोरी,VIDEO:चूड़ी और राखियां खरीदने गए थी शॉप पर, दुकान के काउंटर से दो महिला लेकर गायब
- कॉपी लिंक
अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चूड़ी बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिला के पर्स से 25 हजार रुपए चोरी हो गए। महिला चूड़ी और राखियां खरीद रही थी, इसी दौरान उसने अपना हैंड पर्स दुकान के काउंटर पर रख दिया।
आरोप है कि दो संदिग्ध महिलाओं ने मौका देखकर पर्स से रुपए निकाल लिए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
चूड़ी बाजार गई थी महिला
सुभाष नगर निवासी सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसकी कपड़ों की दुकान है। वह चूड़ियां और राखियां खरीदने चूड़ी बाजार आई थी। एक दुकान पर चूड़ियां देखते समय उसने अपना काला हैंड पर्स काउंटर पर रख दिया। पर्स के अंदर गुलाबी रंग का छोटा पर्स था, जिसमें 25 हजार रुपए रखे हुए थे।
मौका पाकर निकाला छोटा पर्स
इसी दौरान दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक महिला ने अपना बैग सुनीता के पर्स के ऊपर रख दिया। इसके बाद उसने मौका देखकर पर्स की चेन खोली और उसमें रखा 25 हजार रुपए से भरा छोटा पर्स निकाल लिया। वारदात के बाद दोनों महिलाएं वहां से निकल गईं।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पीड़िता ने दुकान का सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद कोतवाली थाने में शिकायत दी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस उनके आने-जाने के रास्ते और अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में 29 अगस्त तक नहीं होगी बारिश: अब तक सामान्य से 36 प्रतिशत कम बरसात, अगले 2 दिन बादल छाए रहेंगे - Jodhpur News

जयपुर- स्कूल को लेकर मारपीट, CJP का अल्टीमेटम पूरा: बड़े आंदोलन की तैयारी, फाउंडर अभिजीत दीपके भी आ सकते हैं - Jaipur News

109K views · 4.7K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी


