होम›शिक्षा-करियर›राजस्थान निकाय चुनाव: 28 निकायों में BJP के निर्विरोध प्रमुख बने, कांग्रेस ने लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप - bjp secures uncontested wins in 28 rajasthan local bodies
शिक्षा-करियर

राजस्थान निकाय चुनाव: 28 निकायों में BJP के निर्विरोध प्रमुख बने, कांग्रेस ने लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप - bjp secures uncontested wins in 28 rajasthan local bodies

राजस्थान निकाय चुनाव: 28 निकायों में BJP के निर्विरोध प्रमुख बने, कांग्रेस ने लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप राजस्थान में भाजपा ने 28 निकायों में निर्विरोध प्रमुख बनाए हैं, जबकि कांग्रेस केवल एक निकाय में सफल रही। कांग्रेस ..…

Jagran के अनुसार18 सितंबर 2026 को 07:05 pm बजे
राजस्थान निकाय चुनाव: 28 निकायों में BJP के निर्विरोध प्रमुख बने, कांग्रेस ने लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप
 - bjp secures uncontested wins in 28 rajasthan local bodies

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान निकाय चुनाव: 28 निकायों में BJP के निर्विरोध प्रमुख बने, कांग्रेस ने लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप

राजस्थान में भाजपा ने 28 निकायों में निर्विरोध प्रमुख बनाए हैं, जबकि कांग्रेस केवल एक निकाय में सफल रही। कांग्रेस ...और पढ़ें

HighLights

- भाजपा ने राजस्थान के 28 निकायों में निर्विरोध प्रमुख बनाए

- कांग्रेस ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया

- धौलपुर में निर्दलीय, धोरीमन्ना में युवा भाजपा पार्षद प्रमुख बनीं

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में दस में से दो नगर निगम सहित 28 निकायों में भाजपा ने निर्विरोध प्रमुख बनाए हैं। कांग्रेस सिर्फ एक निकाय में अपना प्रमुख बनाने में कामयाब रही है। धौलपुर में निर्दलीय पार्षद गिरीश चौधरी निर्विरोध नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

धोरीमन्ना में मात्र 21 वर्षीय भाजपा की पार्षद कीर्ति नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। राज्य में चल रहे 305 नगर निकायों में नाम वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को 28 निकायों में महापौर, सभापति और अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अब शेष में 22 सितंबर को मतदान होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर सरकारी अधिकारियों के बल पर नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड बनाने का प्रयास का आरोप लगाया है।

दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार पार्षदों को कहीं पैसों से खरीद रही है तो कहीं धमकी दी जा रही है। अजमेर में कांग्रेस के पार्षदों को बेंगलुरू ले जाया गया है। उन्हें 22 सितंबर को महापौर के चुनाव के दिए ही विमान से लाया जाएगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें