होम›शिक्षा-करियर›कांग्रेस: जयपुर व जोधपुर में नेता उलझते रहे; उदयपुर, अजमेर, बीकानेर समेत 281 शहरों की बाड़ेबंदी शुरू - Udaipur News
शिक्षा-करियर

कांग्रेस: जयपुर व जोधपुर में नेता उलझते रहे; उदयपुर, अजमेर, बीकानेर समेत 281 शहरों की बाड़ेबंदी शुरू - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Congress: Leaders Clashed In Jaipur And Jodhpur; Lockdowns Began In 281 Cities, Including Udaipur, Ajmer, And Bikaner. कांग्रेस: जयपुर व जोधपुर में नेता उलझते रहे; उदयपुर, अजम…

Dainik Bhaskar के अनुसार13 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
कांग्रेस: जयपुर व जोधपुर में नेता उलझते रहे; उदयपुर, अजमेर, बीकानेर समेत 281 शहरों की बाड़ेबंदी शुरू - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Congress: Leaders Clashed In Jaipur And Jodhpur; Lockdowns Began In 281 Cities, Including Udaipur, Ajmer, And Bikaner.

कांग्रेस: जयपुर व जोधपुर में नेता उलझते रहे; उदयपुर, अजमेर, बीकानेर समेत 281 शहरों की बाड़ेबंदी शुरू

- कॉपी लिंक

राजस्थान में कांग्रेस की तरफ से जिला अध्यक्षों, प्रभारी विधायकों के हाथ में बाड़ेबंदी की कमान होने से जयपुर और जोधपुर में दिनभर बाड़ेबंदी पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। प्रभारी विधायक कहते रहे, बाड़ेबंदी करेंगे। जिला अध्यक्ष बार-बार मीटिंग और असहमति के

वहीं अलवर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, पाली जैसे 281 शहरों में कांग्रेसी प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुक्रवार रात से शनिवार तक कर दी गई। अजमेर से प्रत्याशियों को पुष्कर ले गए। अलवर के प्रत्याशियों को जयपुर के तुंगा गांव स्थित एक रिसॉर्ट में रखा गया है। बाड़ेबंदी के दौरान हंगामा हो गया। अधिकतर शहरों के प्रत्याशियों को रणथंभौर, नाकोड़ा, जैसलमेर, पुष्कर, आबूराज, चित्तौड़गढ़, मारवाड़, सालासर, खाटूश्यामजी जैसे पर्यटन स्थलों और आसपास के होटल-रिसॉर्ट में ले जाया गया है।

जयपुर में दिनभर मीटिंग, रात को रिसॉर्ट ले गए

जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के आवास पर 2 बार मीटिंग बुलाई गई। इसमें पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधानसभा में विपक्ष के सचेतक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी, विधायक अर्चना शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। लेकिन, शाम तक बाड़ेबंदी को लेकर फैसला नहीं हुआ। ज्यादातर असहमत थे। लेकिन रात होते-होते प्रत्याशियों को फिर शहर अध्यक्ष की तरफ से फोन किए गए। सभी को एक जगह एकत्र होने को कहा। आखिरकार रात को सभी प्रत्याशियों को आगरा रोड के एक होटल में ले जाया गया।

मेयर चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग का डर: जयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस ने 150 प्रत्याशियों को एकजुट रखने की तैयारी शुरू की है। नतीजों के बाद हॉर्स ट्रेडिंग का डर है। 14 सितंबर को मतगणना से पहले कांग्रेस की अपने 150 पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए बाड़ाबंदी की तैयारी है। पार्टी को आशंका है कि नतीजों के बाद बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं होने की स्थिति में हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए बोर्ड गठन का गणित बदला जा सकता है।

उदयपुर: भाजपा प्रत्याशी होटलों में

उदयपुर में बीजेपी के सभी पार्षद प्रत्याशी बाड़ाबंदी में जा चुके हैं। कांग्रेस ने अभी प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी नहीं की है। शनिवार को कांग्रेस के सभी प्रत्याशी हिरणमगरी स्थित एक होटल में जुटे थे। यहां नेताओं ने प्रत्याशियों को संबोधित किया।

पाली में दोनों दलों की नजर निर्दलीयों पर: परिणाम से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ने प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में रखा है। दोनों दलों के प्रत्याशियों को पाली से बाहर अज्ञात रिसॉर्ट में ठहराया गया है। निर्दलीय प्रत्याशियों ने अभी किसी खेमे का रुख नहीं किया है। कोटा से जैसलमेर ले गए: कांग्रेस ने सांगोद नगर पालिका में चुनाव लड़े प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की है। 34 प्रत्याशियों को जैसलमेर शिफ्ट किया हैं। दूसरी तरफ कोटा नगर निगम में मतदान खत्म होने के बाद दोनों ही दल बाड़ाबंदी से इनकार कर रहे। कहा गया प्रत्याशियों को फीडबैक और चुनावी एनालिसिस के लिए बुलाया गया।

जोधपुर में मीटिंग पर मीटिंग, ऊपर से फैसले का इंतजार

जोधपुर में भाजपा बाड़ेबंदी की तरफ बढ़ चुकी है। लेकिन कांग्रेस की तरफ से बार-बार मीटिंग पर मीटिंग होती रही। प्रत्याशी लगातार दूसरे दिन इंतजार करते रहे। शहर प्रभारी और अध्यक्ष की तरफ से यही जवाब दिया जाता रहा कि बाड़ेबंदी होगी। पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने जोधपुर सहित सभी जिला अध्यक्षों से बाड़ेबंदी का फीडबैक लिया। हालांकि जोधपुर की तरफ से कांग्रेस ने बाड़ेबंदी का खुलासा नहीं किया। शनिवार को महत्वपूर्ण बैठकें बुलाई गईं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें